ब्रेकिंग
कैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलसीवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 20 लाख की लूट, तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर साधा निशानाBihar News: भ्रष्ट DPO को 5 साल की सजा, 2 लाख कैश घूस लेते निगरानी ने 10 साल पहले किया था गिरफ्तारकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलसीवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 20 लाख की लूट, तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर साधा निशानाBihar News: भ्रष्ट DPO को 5 साल की सजा, 2 लाख कैश घूस लेते निगरानी ने 10 साल पहले किया था गिरफ्तार

Qualifier 2: MI का छोड़ा हुआ नगीना, जिसने IPL 2025 में लगा दी उन्हीं की लंका

Qualifier 2: PBKS के इस जांबाज ने IPL 2025 के क्वालीफायर 2 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 48 रनों की धाकड़ पारी खेल अपनी टीम पंजाब किंग्स को फाइनल में पहुंचाया। मुंबई ने चुकाई भूल की भारी कीमत।

Qualifier 2
IPL 2025, Qualifier 2
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
4 मिनट

Qualifier 2: आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस (MI) का सफर क्वालीफायर 2 में पंजाब किंग्स (PBKS) के हाथों हार के साथ खत्म हो गया। एक समय अंक तालिका में नौवें स्थान पर संघर्ष कर रही मुंबई ने शानदार वापसी करते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई थी। पांच में से केवल एक जीत के साथ शुरुआत करने वाली इस टीम ने लगातार जीत दर्ज की और चौथे स्थान पर रहते हुए एलिमिनेटर में गुजरात टाइटंस को हराया।


लेकिन क्वालीफायर 2 में पंजाब किंग्स ने मुंबई की राह रोक दी है। इस हार का एक बड़ा कारण वही खिलाड़ी बना, जिसे मुंबई ने इस सीजन से पहले रिलीज कर दिया था, नेहाल वढेरा। इस युवा बल्लेबाज ने अपनी पूर्व टीम के खिलाफ ऐसी धाकड़ पारी खेली कि मुंबई को संभलने और मैच में वापसी करने का मौका ही न मिला।


बताते चलें कि नेहाल वढेरा ने 2023 में मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल डेब्यू किया था। उस सीजन में उन्होंने 14 मैचों में 241 रन बनाए, जिसमें दो अर्धशतक शामिल थे। इस दौरान उनका औसत 26.77 और स्ट्राइक रेट 145.18 रहा, जिसने उनकी प्रतिभा की झलक अच्छे से दिखलाई। 2024 में मुंबई ने उन्हें रिटेन तो किया, लेकिन केवल 6 मैचों में मौका दिया, जिसमें उन्होंने 109 रन बनाए। फिर भी, उनकी काबिलियत को नजरअंदाज करते हुए मुंबई ने उन्हें 2025 की नीलामी से पहले उन्हें रिलीज कर दिया।


पंजाब किंग्स ने मौके को भुनाया और 4.2 करोड़ रुपये में इस पंजाबी खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल किया। इस सीजन में नेहाल ने 15 मैचों में 704 रन बनाकर अपनी कीमत को सही साबित किया है, जिसमें उनका औसत 27.07 और स्ट्राइक रेट 146.51 रहा।क्वालीफायर 2 में मुंबई के खिलाफ 204 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही पंजाब किंग्स मुश्किल में थी, जब नेहाल नंबर पांच पर बल्लेबाजी के लिए उतरे।


केवल 29 गेंदों में 48 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर उन्होंने चार चौके और दो छक्के जड़े। उनकी इस पारी ने पंजाब को जीत की राह पर ला खड़ा किया। नेहाल ने मुंबई के गेंदबाजों की रणनीति को भांप लिया था, क्योंकि दो साल तक उनकी टीम का हिस्सा रहते हुए उन्होंने उनकी कमजोरियों को बहुत ही अच्छे से समझ लिया था।


मैच के बाद एक इंटरव्यू में नेहाल ने खुलासा किया कि वह ऐसे बड़े मौकों का इंतजार करते हैं। उन्होंने कहा, “मैं दो साल मुंबई इंडियंस के साथ था, इसलिए मुझे पता था कि वे मेरे खिलाफ क्या रणनीति अपनाएंगे। मैंने उसी हिसाब से अपनी बल्लेबाजी में बदलाव किए।” पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि श्रेयस ने चेज को आसान बनाया और उनसे बहुत कुछ सीखने को भी मिला। नेहाल ने यह भी बताया कि वह इस लय को बरकरार रखकर फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ भी जीत हासिल करना चाहते हैं।

संबंधित खबरें