ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन 6: अंतिम दौर में 5वें और छठे चरण की तैयारी, 13 नवंबर से नेपाल-दिल्ली-पूर्णिया कैंप के बीच मुकाबला

PURNEA: पनोरमा ग्रुप के द्वारा आयोजित पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -6 का पांचवां एवं छठा चरण दिनांक 13 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। प्रतियोगिता नेपाल-दिल्ली एवं पूर्णिया कैंप के बीच खेला

पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन 6: अंतिम दौर में 5वें और छठे चरण की तैयारी, 13 नवंबर से नेपाल-दिल्ली-पूर्णिया कैंप के बीच मुकाबला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PURNEA: पनोरमा ग्रुप के द्वारा आयोजित पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -6 का पांचवां एवं छठा चरण दिनांक 13 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। प्रतियोगिता नेपाल-दिल्ली एवं पूर्णिया कैंप के बीच खेला जाएगा। पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने कहा कि युवा क्रिकेटरों की प्रतिभा को निखारना का भरपूर प्रयास किया जा रहा है। हर संभव मेरा प्रयास रहेगा कि समस्तीपुर के खिलाडी के तरह हमारे कोसी सीमांचल के खिलाड़ी भी राष्ट्रीय फलक पर अपनी प्रतिभा दिखा सके।


वहीं ईस्ट जोन पूर्व चेयरमैन व क्रिकेट प्रशिक्षक हरिओम झा ने कहा कि पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -6 का पांचवां एवं छठा चरण 13 नवंबर से जिला स्कूल एकलव्य सेंटर खेल मैदान परिसर पूर्र्णिया में खेला जाएगा। साथ ही आमंत्रित क्रिकेट प्रतियोगिता भी खेली जाएगी। पूर्व क्रिकेटर सह प्रशिक्षक मो. मंजर मोहशिम एवं सैयद जब्बार हुसैन के देख रेख में क्रिकेट का पीच तैयार किया जा रहा है। हरिओम स्पोर्ट्स प्रशिक्षण के युवा खिलाड़ी जमकर सहयोग कर रहे हैं। खिलाड़ियों में उत्साह देखने लायक है। नेपाल-दिल्ली एवं पूर्णिया प्रशिक्षण शिविर के खिलाड़ियों के बीच कलर यूनिफॉर्म एवं सफेद गेंदों में मुकाबला खेला जाएगा।


आमंत्रित क्रिकेट प्रतियोगिता भी 13 नवंबर से शुरू हो रही है। जिसमें केनरा बैंक, पनोरमा स्पोर्ट्स क्लब, अखण्ड इंडिया फाउंडेशन कसबा, बागा इलेवन, स्कूल निदेशक इलेवन, बिहार पुलिस, इनकम टेक्स इलेवन, अधिवक्ता इलेवन, फरमा इलेवन, अकाउंट इलेवन, ग्रीन पूणिया इलेवन, रजिस्टर ऑफिस इलेवन, समाजिक कार्यकर्ता इलेवन, प्रेस क्लब पूणिया, शिक्षक इलेवन एवं पूणिया प्रेस क्लब के बीच मुकाबला खेला जाएगा। विजेता टीम को 15000 और उपविजेता टीम को 11000 रुपया की नगद राशि पुरस्कार में दी जाएगी।

टैग्स
रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता