ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन 6: सेंट पीटर्स हिंदी मीडियम स्कूल ने जिला स्कूल एकलव्य सेंटर को 2-0 से हराया

PURNEA: पनोरमा ग्रुप द्वारा आयोजित पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -6 के द्वितीय एवं तृतीय चरण की प्रतियोगिता जिला स्कूल एकलव्य सेंटर खेल मैदान परिसर पूर्णिया में चल रही है। फुटबॉल महाक

पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन 6: सेंट पीटर्स हिंदी मीडियम स्कूल ने जिला स्कूल एकलव्य सेंटर को 2-0 से हराया
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PURNEA: पनोरमा ग्रुप द्वारा आयोजित पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -6 के द्वितीय एवं तृतीय चरण की प्रतियोगिता जिला स्कूल एकलव्य सेंटर खेल मैदान परिसर पूर्णिया में चल रही है। फुटबॉल महाकुंभ के अंडर 16 बालक वर्ग एवं ओपन टू ऑल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला कल यानी 18 अक्टूबर को सुबह 9:00 बजे से खेला जाएगा। 


पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा, जिला स्कूल के प्रभारी प्राचार्य दिवा कांत झा, स्वाति वैश्यंत्री, मनीष कुमार झा आदि ने खिलाड़ियों एवं मैच रेफरी से परिचय प्राप्त कर एवं राष्ट्रीय गान गाकर विधिवत खेल की शुरुआत की। इस अवसर पर पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने विद्यालय, विद्यालय प्राचार्य, खिलाड़ियों, खेल प्रशिक्षक, शारीरिक शिक्षक एवं खेल प्रेमियों को पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -6 विभिन्न खेलों में भाग लेने के लिए आभार जताते हुए कहा कि खेल भावना के साथ खिलाड़ी खेल रहे हैं, पूणिया स्पोर्ट्स के लिए बहुत ही सुन्दर है। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी 


पनोरमा स्पोर्ट्स में खिलाड़ियों की उत्साह देखने लायक है। आगामी 19 अक्टूबर से क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ होने जा रहा है। ईस्ट जोन के पूर्व चेयरमैन और क्रिकेट प्रशिक्षक हरिओम झा ने कहा कि फुटबॉल महाकुंभ का फाइनल मुकाबला कल सुबह 9:00 बजे से जिला स्कूल एकलव्य सेंटर खेल मैदान परिसर पूर्णिया में खेला जाएगा। फाइनल मुकाबला अंडर 16 बालक वर्ग एवं ओपन टू ऑल प्रतियोगिता खेला जाएगा।


 मैच परिणाम:-

फुटबॉल अंडर 16 बालक वर्ग में:-

1. यू टी एस हाई स्कूल काझा ने सेंट थॉमस स्कूल मुंशी बारी को 1-0 से हराया।

2. सेंट पीटर्स हिंदी मीडियम स्कूल ने जिला स्कूल एकलव्य सेंटर को 2-0 से हराया।

3. विद्या विहार आवासीय विद्यालय परोड़ा के समय से नहीं आने पर सेंट थॉमस स्कूल मुंशी बारी को वाक ओवर दिया।

=================

फुटबॉल ओपन टू ऑल प्रतियोगिता में:-

1. क्वाटर फाइनल मुकाबले में आदिवासी यूनाइटेड ने कुमार घाट सहरसा को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल मुकाबला में प्रवेश किया।

2. बी एस टी एफ सी कसबा ने बालक इलेवन को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल मुकाबले में प्रवेश किया।

=================

18/10/2023 को फुटबॉल महाकुंभ का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

आज चल रहे मुकाबले के विजेताओं के बीच।

=================

मैच  रेफरी की भूमिका अजीत सिंह, रजनीश पाण्डेय, रामसेवक रमण, अभिषेक मिश्रा, राजेश मुर्मू, हाषित आनंद एवं रजनीश कुमार निभा रहे हैं। फुटबॉल महाकुंभ के मुकाबले के अवसर पर पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक  संजीव मिश्रा, जिला स्कूल के प्रभारी प्राचार्य दिवा कांत झा, स्वाति वैश्यंत्री, मनीष कुमार झा,पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -6 आयोजन समिति सदस्य हरिओम झा, मिथिलेश राय, मो. नैयर अली, मो मंजर मोहशिम, सैदय जब्बार हुसैन, जितेन्द्र कुमार सिन्हा गोपी, बिमल मुकेश, रितेश कुमार झा, आशुतोष कुमार, कुंदन कुमार सिंह आदि उपस्थित थे। 


पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन 6: सेंट पीटर्स हिंदी मीडियम स्कूल ने जिला स्कूल एकलव्य सेंटर को 2-0 से हराया


पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन 6: सेंट पीटर्स हिंदी मीडियम स्कूल ने जिला स्कूल एकलव्य सेंटर को 2-0 से हराया

टैग्स
रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता