ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

PM Modi Meet Vaibhav Suryavanshi: पटना एयरपोर्ट पर वैभव सूर्यवंशी से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, एक्स पर खुद साझा की तस्वीरें

PM Modi Meet Vaibhav Suryavanshi: बिहार के दो दिवसीय दौरे से लौटते वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पटना एयरपोर्ट पर वैभव सूर्यवंशी और उनके माता-पिता से मुलाकात की. खुद पीएम ने एक्स पर तस्वीरें साझा कर इसकी जानकारी दी है.

PM Modi Meet Vaibhav Suryavanshi
वैभव सूर्यवंशी से मिले पीएम मोदी
© social media
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PM Modi Meet Vaibhav Suryavanshi: पटना एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की मुलाकात चर्चा का विषय बन गई है। प्रधानमंत्री ने इस मुलाकात की जानकारी स्वयं अपने एक्स हैंडल पर दी, जहाँ उन्होंने वैभव और उनके माता-पिता से मुलाकात की तस्वीरें भी साझा कीं।


प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर वैभव के क्रिकेट कौशल की खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि वैभव सूर्यवंशी देश के युवाओं के लिए एक प्रेरणास्त्रोत हैं। पीएम ने इंग्लैंड दौरे के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं और भविष्य में होने वाले टूर्नामेंट्स में शानदार प्रदर्शन की कामना की।


वैभव सूर्यवंशी का चयन भारत की अंडर-19 टीम में इंग्लैंड दौरे के लिए हुआ है। यह दौरा 24 जून से शुरू होगा। इंग्लैंड रवाना होने से पहले ही वैभव ने आईपीएल 2025 में धमाकेदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान खींचा था। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मात्र 35 गेंदों में शतक लगाकर तहलका मचा दिया था।


इस तूफानी पारी के साथ वैभव ने कई कीर्तिमान अपने नाम किए। वह न सिर्फ आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने, बल्कि वैश्विक स्तर पर टी20 क्रिकेट में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज भी बन गए। अब सभी की निगाहें इंग्लैंड दौरे पर हैं, जहाँ भारतीय अंडर-19 टीम को वैभव के उसी प्रदर्शन की दरकार होगी। 


PM Modi Meet Vaibhav Suryavanshi: पटना एयरपोर्ट पर वैभव सूर्यवंशी से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, एक्स पर खुद साझा की तस्वीरें


PM Modi Meet Vaibhav Suryavanshi: पटना एयरपोर्ट पर वैभव सूर्यवंशी से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, एक्स पर खुद साझा की तस्वीरें

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता