ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता... पटना जिले के शारीरिक शिक्षा-कम्प्यूटर शिक्षकों का शुरू हुआ प्रशिक्षण

PATNA: खेल विभाग तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित बिहार खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता, मशाल 2024 के अन्तर्गत पटना जिला के शारीरिक शिक्षा शिक्षकों, कम्प्य

बिहार खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता... पटना जिले के शारीरिक शिक्षा-कम्प्यूटर शिक्षकों का शुरू हुआ प्रशिक्षण
Viveka Nand
3 मिनट

PATNA: खेल विभाग तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित बिहार खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता, मशाल 2024 के अन्तर्गत पटना जिला के शारीरिक शिक्षा शिक्षकों, कम्प्यूटर शिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम गुरूवार से राजकीय बालक उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजेन्द्र नगर, पटना में प्रारम्भ हुआ।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ ओम प्रकाश, जिला खेल पदाधिकारी, पटना, कुमकुम पाठक, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, पटना एवं अभिषेक कुमार, राज्य ट्रेनर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। ओम प्रकाश, जिला खेल पदाधिकारी, पटना तथा कुमकुम पाठक, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, पटना ने प्रशिक्षण में आए शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में खेल संस्कृति के विकास तथा खेल प्रतिभाओं की पहचान करने में आप सबों की भूमिका महत्वपूर्ण है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद आप सभी अपने विद्यालयों में मशाल 2024 के उद्देश्यों के क्रियान्वयन में अपनी भूमिका निभाएंगे। सभी अतिथियों का स्वागत श्रीमती अर्चणा सिंह, प्रभारी प्रधानाध्यापिका, राजकीय बालक उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजेन्द्र नगर ने किया। 

पटना जिला में छः दिनों तक चलने वाले प्रशिक्षण शिविर के प्रथम दिन पटना जिला के सात प्रखण्डों बाढ़, अथमलगोला, बख्तियारपुर, बेलछी, मोकामा, घोसवरी और पंडारक के मध्य, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शारीरिक शिक्षा शिक्षकों, खेल प्रेमी शिक्षक एवं कम्प्यूटर शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। वहीं शुक्रवार को पाँच प्रखण्ड फतुहाँ, दनियावाँ, खुशरूपुर, मसौढ़ी और धनरूआ के शारीरिक शिक्षा शिक्षकों एवं कम्प्यूटर शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। 

प्रशिक्षण कार्यक्रम के समन्वयक श्री शशि रंजन ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनरों ने मशाल 2024 कार्यक्रम में सभी विद्यालयों के छात्र/छात्राओं का पोर्टल पर निबंधन कराने की प्रक्रिया, बैट्री टेस्ट आयोजित करने तथा उसके डाटा कलेक्शन करने तथा पोर्टल पर अपलोड करने संबंधित विस्तृत जानकारी दी गयी। इसके साथ-साथ विद्यालय, संकूल, प्रखण्ड, जिला और राज्य स्तर पर होने वाले इस कार्यक्रम के तहत एथलेटिक्स, साईक्लिंग, कबड्डी, फुटबाॅल और वाॅलीबाॅल खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन एवं छात्र/छात्राओं का चयन से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गयी।

टैग्स