ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

T-20 भारतीय क्रिकेट टीम में गोपालगंज के मुकेश का चयन, श्रीलंका में दिखाएंगे दम

PATNA: बिहार के लाल क्रिकेटर मुकेश कुमार ने एक बार फिर डंका बजाया है। गोपालगंज के रहने वाले क्रिकेटर मुकेश कुमार का चयन T-20 भारतीय टीम में हो गया है। जनवरी महीने में मुकेश T-

T-20 भारतीय क्रिकेट टीम में गोपालगंज के मुकेश का चयन, श्रीलंका में दिखाएंगे दम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार के लाल क्रिकेटर मुकेश कुमार ने एक बार फिर डंका बजाया है। गोपालगंज के रहने वाले क्रिकेटर मुकेश कुमार का चयन T-20 भारतीय टीम में हो गया है। जनवरी महीने में मुकेश T-20 खेलने के लिए श्रीलंका जाएंगे। श्रीलंका में 3,5 और 7 जनवरी को भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबला होगा। T-20 इंडियन क्रिकेट टीम में मुकेश का चयन होने के बाद उनके परिजन फूले नहीं समा रहें हैं।


गोपालगंज के सदर प्रखंड के काकड़कुंड गांव में मुकेश कुमार के घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। बता दें कि गांव की गलियों और मैदानों में ही मुकेश ने क्रिकेट खेलने की शुरुआत की थी। आज मुकेश अपने हौसलों के बदौलत सफलता ऊंचाइयों पर पहुंच चुके हैं और मुकेश कुमार का चयन T-20 भारतीय टीम में हो गया है।


इससे पहले कोच्चि में आयोजित आईपीएल 2023 मिनी नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने साढ़े पांच करोड़ रुपये में गोपालगंज के मुकेश कुमार को खरीदा था। जिसके बाद एक ऑटो ड्राइवर का बेटा मुकेश करोड़पति बन गया। मुकेश का बेस प्राइस 20 लाख रुपये था जिसे 27 गुना कीमत देकर दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम में शामिल किया था।

टैग्स