ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पटना में अगले महीने होगा जिला क्रिकेट लीग, खिलाडियों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी शुरू

PATNA: पटना जिला क्रिकेट संघ पर कब्जे को लेकर विवाद के बीच खिलाडियों के लिए अच्छी खबर है. पटना में सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग अगले महीने यानि दिसंबर में शुरू हो जायेगा. जिले में क्र

पटना में अगले महीने होगा जिला क्रिकेट लीग, खिलाडियों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी शुरू
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: पटना जिला क्रिकेट संघ पर कब्जे को लेकर विवाद के बीच खिलाडियों के लिए अच्छी खबर है. पटना में सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग अगले महीने यानि दिसंबर में शुरू हो जायेगा. जिले में क्रिकेट के संचालन के लिए बिहार क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा बनायी गयी तदर्थ कमेटी की बैठक में ये फैसला लिया गया है.


पटना जिला क्रिकेट संघ के तदर्थ कमेटी की बैठक आज राजेश कुमार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में लिये गये फैसलों की जानकारी देते हुए कमेटी के सदस्य रहबर आबदीन ने बताया कि सत्र 2022-23 के लिए सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग की शुरूआत 14 दिसंबर से पहले हो जायेगी. जिला क्रिकेट लीग में शामिल होने वाली टीमों या क्लबों के रजिस्ट्रेशन के लिए 18 और 19 नवंबर को फार्म मिलेगा. सारी टीमों या क्लबों को 9 और 10 दिसंबर को फार्म जमा कर देना होगा.


तदर्थ कमेटी के सदस्य रहबर आबदीन ने बताया कि सारे क्लबों औऱ टीमों को अपने खिलाड़ियों का पूरा डिटेल देना होगा. इसलिए उन्हें रजिस्ट्रेशन फार्म जमा करते समय खिलाडियों का आधार कार्ड औऱ जन्म प्रमाण पत्र साथ में देना होगा. खिलाडियों को अपना रजिस्ट्रेशन क्लब में करा लेना चाहिये. तभी वे क्रिकेट टूर्नामेंट या ट्रायल में शामिल हो पायेंगे. 


पटना जिला क्रिकेट संघ की तदर्थ कमेटी ने फैसला लिया है कि इस बार के जिला क्रिकेट लीग के सारे मैच टर्फ विकेट पर खेले जायेंगे. सीनियर डिवीजन लीग की शुरूआत 14 दिसंबर से पहले हो जायेगी. वहीं जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग की शुरूआत 15 जनवरी के बाद होगी.