ब्रेकिंग
NEET Student Death Case : 'एक बेटी को न्याय नहीं मिला तो...' NEET छात्रा मौत कांड की CBI रिपोर्ट देख भड़के HAM नेता, कहा - अधिकारियों पर हो कार्रवाई ✦कभी बच्चों संग जमीन पर बैठकर खाती हैं मिड-डे मील, तो कभी छात्राओं संग खेलती हैं बास्केटबॉल… जानिए कौन हैं IAS छिरिङ वाई भूटिया✦जंगल के अंदर जमीन में दबा मिला हथियारों का जखीरा, SSB ने राइफल, पिस्तौल और कारतूस किए बरामद✦दरभंगा में मनरेगा के ‘कागजी विकास’ पर सवाल: बिना काम कराए लाखों की निकासी का आरोप, ग्रामीणों ने पूछा..ये रामराज है या जंगलराज✦72वीं BPSC PT परीक्षा पर बड़ा अपडेट, 25 अक्टूबर को नहीं होगी परीक्षा! जानें नई तारीख पर क्या है अपडेट✦NEET Student Death Case : 'एक बेटी को न्याय नहीं मिला तो...' NEET छात्रा मौत कांड की CBI रिपोर्ट देख भड़के HAM नेता, कहा - अधिकारियों पर हो कार्रवाई ✦कभी बच्चों संग जमीन पर बैठकर खाती हैं मिड-डे मील, तो कभी छात्राओं संग खेलती हैं बास्केटबॉल… जानिए कौन हैं IAS छिरिङ वाई भूटिया✦जंगल के अंदर जमीन में दबा मिला हथियारों का जखीरा, SSB ने राइफल, पिस्तौल और कारतूस किए बरामद✦दरभंगा में मनरेगा के ‘कागजी विकास’ पर सवाल: बिना काम कराए लाखों की निकासी का आरोप, ग्रामीणों ने पूछा..ये रामराज है या जंगलराज✦72वीं BPSC PT परीक्षा पर बड़ा अपडेट, 25 अक्टूबर को नहीं होगी परीक्षा! जानें नई तारीख पर क्या है अपडेट

पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग का शानदार आगाज, 29 मई से जगजीवन स्टेडियम में मैच का आयोजन

PATNA: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा पटना जिले में क्रिकेट संचालन के लिए गठित तदर्थ समिति द्वारा पटना जिला जूनियर डिविजन क्रिकेट लीग का शानदार आगाज 29 मई से जगजीवन स्टेडियम

पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग का शानदार आगाज, 29 मई से जगजीवन स्टेडियम में मैच का आयोजन
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा पटना जिले में क्रिकेट संचालन के लिए गठित तदर्थ समिति द्वारा पटना जिला जूनियर डिविजन क्रिकेट लीग का शानदार आगाज 29 मई से जगजीवन स्टेडियम में होने जा रहा है। पहले यह शनिवार 27 मई से होना था लेकिन बारिश के खलल डालने की वजह से अब इसका उद्घाटन सोमवार 29 मई को होगा।  


स्थानीय जगजीवन स्टेडियम में इसका उद्घाटन होने वाला था लेकिन शुक्रवार की शाम आई तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश के कारण लीग को तत्काल स्थगित कर दिया गया था। इसकी जानकारी समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार और सदस्य रहबर आबदीन ने संयुक्त रूप से दी। 


समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार और सदस्य रहबर आबदीन ने बताया कि मौसम का मिजाज ठीक होने के बाद मैदान की स्थिति ठीक होने के बाद खेली जाएगी। सदस्य रहबर आबदीन ने कहा कि शनिवार को मौसम ठीक होने के कारण अब यह लीग 29 मई से शानदार तैयारियों के साथ होगी।


सदस्य रहबर आबदीन ने बताया कि उद्घाटन मुकाबला कदमकुआं सीसी बनाम एलायंस सीसी के बीच खेला जाएगा। विडेल क्लॉथिंग द्वारा प्रायोजित इस लीग का उदघाटन बतौर मुख्य अतिथि लक्ष्य इजीटेक एलएलपी के निर्देशक सीएच सूर्यनारायण राजू करेंगे। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि बीसीए के जीएम ऑपरेशन सुनील कुमार सिंह होंगे । मैचों के सफल संचालन समिति के अध्यक्ष धनंजय कुमार के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया गया है जिसमें डॉ मुकेश कुमार और निशांत मोहन होंगे।


किसी भ्रम में न पड़े खिलाड़ी

रहबर आबदीन ने बताया कि हाल के दिनों में तदर्थ कमेटी को लेकर कुछ लोगों के द्वारा भ्रामक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है. उन्होंने खिलाड़ियों से ऐसे भ्रामक बातों में न पड़ने की अपील की है। साथ ही कहा है कि बीसीए द्वारा गठित तदर्थ कमेटी बिहार में क्रिकेट व क्रिकेटरों के विकास के हित में काम करने में विश्वास रखी है। इसका प्रमाण हाल में संपन्न हुई।


पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट का सफल संचालन। बीसीए द्वारा आयोजित टूर्नामेंट में भाग लेने वाली पटना जिला टीम का परफॉरमेंस अबतक बेहतर रहा है। खिलाड़ियों की सेलेक्शन प्रक्रिया भी बेहतर ढ़ग से कराई गई है और अभी तक इसे लेकर कोई विवाद सामने नहीं आया है।


पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग का शानदार आगाज, 29 मई से जगजीवन स्टेडियम में मैच का आयोजन

टैग्स