ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

मुंगेर के आई सर्जन ने बढ़ाया देश का मान, जीता आयरन मैन का खिताब

MUNGER: मुंगेर के आई सर्जन डॉ.सुभाष वल्लभ ने विदेश में देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने इतिहास रच दिया है। लगातार 13 घंटे 7 मिनट स्विमिंग, साइक्लिंग और रनिंग कर इंडियन लेवल पर सेकंड

मुंगेर के आई सर्जन ने बढ़ाया देश का मान, जीता आयरन मैन का खिताब
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर के आई सर्जन डॉ.सुभाष वल्लभ ने विदेश में देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने इतिहास रच दिया है। लगातार 13 घंटे 7 मिनट स्विमिंग, साइक्लिंग और रनिंग कर इंडियन लेवल पर सेकंड फास्टेस्ट रनिंग फिनीशर का आयरन मैन अवार्ड जीत लिया है। जीत हासिल करने के बाद डॉ. सुभाष मुंगेर पहुंचे जहां आईएमए के साथ-साथ मुंगेर मंच के सदस्यों ने सम्मानित किया। 


स्वीडन के कलमार शहर में अंतरराष्ट्रीय ट्रायथलन में मुंगेर के नेत्र सर्जन डॉ सुभाष वल्लभ विजेता ने आयरन मैन का खिताब जीता। भारत से कुल 20 और विश्वभर से 2600 खिलाड़ी शामिल हुए थे। इसमें स्विमिंग के बाद साइकलिंग और उसके तुरंत बाद रनिंग हुआ। समुंद्र में स्विमिंग 3.8 किमी, साइकिलिंग 180.2 किमी एवं रनिंग 42.2 किमी (मैराथन) के बराबर है। तीनों को कंप्लीट करने के लिए तथा आयरन मैन का खिताब जीतने के लिए कुल 16 घंटे निर्धारित थे। 


डॉ. सुभाष ने रनिंग 42.2 किमी 4:27 घंटे में अर्थात संयुक्त रूप से कुल 13 घंटे 7 मिनट में पूरा किया। वहीं जैसे ही स्वीडन से डॉ मुंगेर पहुंचे इनको बधाई और सम्मानित करने के लिय लोगों का तांता लग गया। डॉ. सुभाष ने बताया की आयरन मैन संस्था के द्वारा स्वीडन में ट्राईथोलन जिसमे स्विमिंग 3.8 किमी, साइकिलिंग 180.2 किमी एवं रनिंग 42.2 करना था जिसे वह मात्र 13 घंटे 7 मिनट में कमप्लिट कर ओवर ऑल थर्ड आ आयरन मैन का उपाधि हासिल किया । जबकि एज ग्रुप में प्रथम रैंक हासिल किया।वहीं बधाई देने पहुंचे मुंगेर मंच के संजय कुमार ने बताया की मुंगेर एवं बिहार ही नहीं पूरे भारतवर्ष के लिए यह गौरव का विषय है।आज मुंगेर के आंखों के डॉक्टर सुभाष ने इतिहास रच दिया। उनके उज्जवल भविष्य की कामना लोग कर रहे हैं।

टैग्स