ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Crime News: आखिर कहां लापता हो गए पटना के बड़े दवा कारोबारी? परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार Patna Crime News: आखिर कहां लापता हो गए पटना के बड़े दवा कारोबारी? परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार Bihar politics: प्रशांत किशोर ने दिलीप जायसवाल के खिलाफ खोला मोर्चा, मेडिकल कॉलेज पर गलत तरीके से कब्जा करने का आरोप Bihar politics: प्रशांत किशोर ने दिलीप जायसवाल के खिलाफ खोला मोर्चा, मेडिकल कॉलेज पर गलत तरीके से कब्जा करने का आरोप Patna News: पटना के यातायात को मिलेगी नई दिशा, सड़कों के चौड़ीकरण के लिए 20.11 करोड़ मंजूर Patna News: पटना के यातायात को मिलेगी नई दिशा, सड़कों के चौड़ीकरण के लिए 20.11 करोड़ मंजूर Bihar Politics: लालू प्रसाद के गढ़ में गरजे चिराग पासवान, बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने पर कही यह बात Bihar Politics: लालू प्रसाद के गढ़ में गरजे चिराग पासवान, बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने पर कही यह बात दरभंगा को मिली बड़ी सौगात: ननौरा-मोहम्मदपुर सड़क का होगा चौड़ीकरण, 25.55 करोड़ की स्वीकृति एक सिपाही ऐसा भी: 12 साल ड्यूटी पर नहीं गया, फिर भी घर बैठे लेता रहा 28 लाख सैलरी!

Most Sixes in Test Cricket: टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले सूरमा, लिस्ट में विराट का जिगरी टॉप पर

Most Sixes in Test Cricket: टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हैं एक से बढ़कर एक धुरंधर, कोई न्यूजीलैंड का शेर तो कोई इंग्लैंड का घमंड, लिस्ट में कोई भारतीय है भी या नहीं? खुद पढ़ लीजिए..

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sun, 06 Jul 2025 12:14:54 PM IST

Most Sixes in Test Cricket

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज - फ़ोटो Google

Most Sixes in Test Cricket: वैसे तो टेस्ट क्रिकेट को हमेशा धैर्य और तकनीक का खेल माना गया है लेकिन आधुनिक क्रिकेट में खिलाड़ियों की आक्रामकता ने इस फॉर्मेट को भी अब बदल दिया है। टी20 और वनडे क्रिकेट की तरह अब टेस्ट में भी बल्लेबाज बेखौफ होकर छक्के जड़ रहे हैं। बेन स्टोक्स जैसे खिलाड़ियों ने 'बैजबॉल' जैसे आक्रामक दृष्टिकोण को अपनाते हुए टेस्ट क्रिकेट की परिभाषा ही बदल दी है। आइए फिर, टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले शीर्ष-5 बल्लेबाजों पर एक नजर डालते हैं।


बेन स्टोक्स (इंग्लैंड) - 133

इंग्लैंड के कप्तान और ऑलराउंडर बेन स्टोक्स टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। 112 टेस्ट मैचों की 201 पारियों में उन्होंने 6,781 रन बनाए हैं, जिसमें 133 छक्के शामिल हैं। उनका बल्लेबाजी औसत 35.31 का है और उन्होंने 786 चौके भी इस फॉर्मेट में जड़े हैं। स्टोक्स का आक्रामक अंदाज उन्हें टेस्ट क्रिकेट का सबसे खतरनाक बल्लेबाज बनाता है।


ब्रेंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड) - 107

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और वर्तमान में इंग्लैंड के टेस्ट कोच ब्रेंडन मैकुलम ने ही टेस्ट क्रिकेट में आक्रामकता की नींव रखी है। उन्होंने 101 टेस्ट में 6,453 रन बनाए हैं, जिसमें 107 छक्के और 776 चौके शामिल हैं। उनका औसत इस दौरान 38.64 का रहा। मैकुलम की विस्फोटक बल्लेबाजी ने टेस्ट क्रिकेट को काफी ज्यादा रोमांचक बनाया और बाद में इन्होंने ही इंग्लैंड की टीम को 'बैजबॉल' की प्रेरणा भी दी।


एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया) - 100 

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट दुनिया के पहले खिलाड़ी थे जिन्होंने टेस्ट में 100 छक्कों का आंकड़ा छुआ था। 96 टेस्ट की 137 पारियों में उन्होंने 5,570 रन बनाए, जिसमें 100 छक्के और 677 चौके शामिल हैं। इस दौरान उनका औसत 47.60 का रहा। गिलक्रिस्ट की आक्रामकता ने टेस्ट क्रिकेट में कई बार ऑस्ट्रेलिया को हार का स्वाद चखने से बचाया है।


टिम साउदी (न्यूजीलैंड) और क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) - 98

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी और वेस्टइंडीज के 'यूनिवर्स बॉस' क्रिस गेल 98-98 छक्कों के साथ संयुक्त रूप से इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। साउदी की बात करें तो इन्होंने 107 टेस्ट में 2,245 रन बनाए हैं, जिसमें 98 छक्के शामिल हैं और उनका औसत इस प्रारूप में महज 15.48 का है। वहीं, गेल की बात करें तो इन्होंने 103 टेस्ट में 7,214 रन जड़े हैं, जिसमें 98 छक्के और 1,046 चौके शामिल हैं और गेल का औसत 42.18 का रहा। साउदी निचले क्रम में बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं और गेल का शीर्ष क्रम में आक्रामक खेल दिखाते आए हैं। दोनों ही अपनी-अपनी जगह के हीरो हैं।


भारत के बल्लेबाज

भारत के बल्लेबाजों की बात करें तो टीम इंडिया की ओर से टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के वीरेंद्र सहवाग (91 छक्के) और रोहित शर्मा (88 छक्के) ने लगाए हैं। सहवाग ने 104 टेस्ट में 8,586 रन बनाए हैं जबकि रोहित शर्मा ने 62 टेस्ट में 88 छक्के जड़े हैं। इसके अलावा एमएस धोनी (78 छक्के), सचिन तेंदुलकर (69 छक्के) और रवींद्र जडेजा (66 छक्के) भी इस लिस्ट में शामिल हैं। इधर यशस्वी जायसवाल जैसे युवा खिलाड़ी भी तेजी से इस लिस्ट में ऊपर बढ़ रहे हैं। 2024 में जायसवाल ने 35 छक्के लगाकर एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड भी बनाया है।