ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

MIvsCSK: CSK से बदला लेने के लिए MI का मास्टरप्लान, इससे कैसे बचेंगे MS DHONI?

MIvsCSK मुंबई इंडियंस जीत की राह पर लौट चुकी है और आज के मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को मात देकर विजय की हैट्रिक लगाने की पूरी कोशिश करती नजर आएगी. आखिर इन्हें अपना बदला भी तो लेना है.

MIvsCSK
MIvsCSK
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

MIvsCSK पिछली बार जब मुंबई और चेन्नई की मुलाक़ात हुई थी तो चेन्नई की टीम ने हार्दिक पंड्या की पलटन को पटखनी देते हुए 4 विकेट से जीत हासिल की थी. यह मुकाबला 23 मार्च को खेला गया था. अब समय आ गया है जिसका इंतजार MI के फैंस काफी दिनों से कर रहे थे. आज वानखेड़े में एक बार फिर ये दोनों टीमें आमने-सामने होंगी.


ऐसे में मुंबई की टीम चेन्नई को मात देने के लिए अपना पूरा जोर लगाती हुई नजर आएगी. एमएस धोनी को आज एक साथ कई चुनौतियों से निपटना होगा. उनमें से पहली चुनौती होंगे खुद रोहित शर्मा, जो धीरे धीरे ही सही मगर अपने फॉर्म की तरफ अग्रसर हैं, पिछले कुछ मैचों में उन्होंने बढ़ते क्रम में स्कोर किया है और फिलहाल 26 तक पहुंचे हैं


आज उनकी बल्लेबाजी में वह पुराना रंग देखने को मिल सकता है जिसके लिए हिटमैन जाने जाते हैं. उनके अलावा कप्तान हार्दिक पंड्या का ऑल राउंड प्रदर्शन भी आज चेन्नई के लिए बड़ी मुश्किल बन सकता है. पंड्या इस टीम को हराकर हिसाब बराबर करने के लिए जितने व्याकुल होंगे उतनी व्याकुलता मुंबई के किसी अन्य खिलाड़ी में नहीं होगी.


अब देखना दिलचस्प होगा कि आज के इस बहुप्रतीक्षित मैच में कौन सी टीम किस पर भारी पड़ती है. इस बात में कोई शक नहीं है कि वानखेड़े मुंबई इंडियंस का गढ़ है और यहां MI का मनोबल एक अलग स्तर पर रहेगा. मगर एमएस धोनी की खासियत यह है कि वह जहाँ जाते हैं उस ग्राउंड को ही अपने होम ग्राउंड में तब्दील कर देते हैं. अब देखते हैं कि आज किसकी योजना ज्यादा तगड़ी निकलती है और पंड्या के फैलाए जाल से धोनी के धुरंधर कैसे बच पाते हैं.

MIvsCSK: CSK से बदला लेने के लिए MI का मास्टरप्लान, इ… | FirstBihar