ब्रेकिंग
Bihar Corruption : बिहार में भ्रष्ट अफसरों की काली कमाई का नया खेल! पत्नी से लेकर प्रेमिका और नाबालिग बेटे तक के नाम खरीदी संपत्ति, अब पूरा कुनबा जांच के घेरे मेंप्रमोशन की खुशी में सजी पार्टी, शराब का नशा चढ़ा तो भूल गए कायदा-कानून... जश्न के बीच हुआ कुछ ऐसा कि 5 पहुंचे हवालातBihar News: बिहार में बाढ़ के बीच नया खतरा! पानी घटते ही तेज हो सकता है कटाव, सरकार ने सभी जिलों को भेजा अलर्टBihar News : बिहार में भाजपा सांसद की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, मेले में मचा बवाल; 100 से अधिक लोगों पर FIR, 3 गिरफ्तारBihar News : पटना में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: घर में 2-3 बिजली मीटर हैं तो कितना देना होगा टैक्स? किराएदार और बंटवारे पर भी नगर निगम ने साफ किया नियमBihar Corruption : बिहार में भ्रष्ट अफसरों की काली कमाई का नया खेल! पत्नी से लेकर प्रेमिका और नाबालिग बेटे तक के नाम खरीदी संपत्ति, अब पूरा कुनबा जांच के घेरे मेंप्रमोशन की खुशी में सजी पार्टी, शराब का नशा चढ़ा तो भूल गए कायदा-कानून... जश्न के बीच हुआ कुछ ऐसा कि 5 पहुंचे हवालातBihar News: बिहार में बाढ़ के बीच नया खतरा! पानी घटते ही तेज हो सकता है कटाव, सरकार ने सभी जिलों को भेजा अलर्टBihar News : बिहार में भाजपा सांसद की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, मेले में मचा बवाल; 100 से अधिक लोगों पर FIR, 3 गिरफ्तारBihar News : पटना में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: घर में 2-3 बिजली मीटर हैं तो कितना देना होगा टैक्स? किराएदार और बंटवारे पर भी नगर निगम ने साफ किया नियम

बिहार में हॉकी का महासंग्राम: राजगीर में इस दिन से टूर्नामेंट का आगाज, 7 राज्यों की टीमें लेंगी हिस्सा

Hockey Tournament: राजगीर के अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में 19 से 21 जनवरी 2026 तक महामना हॉकी गोल्ड कप टूर्नामेंट का आयोजन होगा। अंडर-16 इंटर-स्टेट प्रतियोगिता में 7 राज्यों की 16 बालक-बालिका टीमें हिस्सा लेंगी।

Hockey Tournament
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Hockey Tournament: बिहार में खेल संस्कृति को नई ऊंचाई देने की दिशा में एक अहम पहल के तहत “महामना हॉकी गोल्ड कप टूर्नामेंट 2026” का आयोजन 19 से 21 जनवरी 2026 तक राजगीर स्थित अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में किया जाएगा।


यह एक अंडर-16 इंटर-स्टेट हॉकी टूर्नामेंट होगा, जिसमें देश के सात राज्यों की बालक और बालिका टीमें भाग लेंगी। टूर्नामेंट के शुभंकर और ट्रॉफी का अनावरण पटना में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान किया गया, जिससे आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।


तीन दिवसीय इस टूर्नामेंट में बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड की कुल 16 टीमें भाग लेंगी, जिनमें आठ बालक और आठ बालिका टीमें शामिल हैं। करीब 320 से अधिक युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।


विजेता टीम को एक लाख रुपये, उपविजेता को 75 हजार रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इसके अलावा प्रत्येक लीग मैच में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को 5 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा।


आयोजन की खास बात यह है कि बालक और बालिका वर्ग के लिए समान पुरस्कार व्यवस्था रखी गई है। साथ ही सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर, सर्वोच्च गोल स्कोरर और फेयर प्ले अवॉर्ड जैसे व्यक्तिगत सम्मान भी प्रदान किए जाएंगे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता