ब्रेकिंग
थानेदार अर्चना कुमारी पर कार्रवाई की मांग, मंत्री लखेंद्र पासवान ने सीतामढ़ी SP से फोन पर की बात, कहा..“ऐसी लोगों को थानाध्यक्ष मत रखिए”पुलिया से टकराकर खाई में जा गिरी तेज रफ्तार कार... मां बेटे की मौके पर दर्दनाक मौतआरक्षण को लेकर NDA में बढ़ा घमासान, संतोष सुमन के बाद मांझी ने भी मांगा चिराग पासवान से इस्तीफाचंपारण हमसफर एक्सप्रेस में अचानक उठने लगा धुआं... आग लगने की खबर से यात्रियों में मची अफरातफरीलैंड फॉर जॉब केस: लालू यादव को फिलहाल राहत नहीं, आरोप तय करने पर फैसला टलाथानेदार अर्चना कुमारी पर कार्रवाई की मांग, मंत्री लखेंद्र पासवान ने सीतामढ़ी SP से फोन पर की बात, कहा..“ऐसी लोगों को थानाध्यक्ष मत रखिए”पुलिया से टकराकर खाई में जा गिरी तेज रफ्तार कार... मां बेटे की मौके पर दर्दनाक मौतआरक्षण को लेकर NDA में बढ़ा घमासान, संतोष सुमन के बाद मांझी ने भी मांगा चिराग पासवान से इस्तीफाचंपारण हमसफर एक्सप्रेस में अचानक उठने लगा धुआं... आग लगने की खबर से यात्रियों में मची अफरातफरीलैंड फॉर जॉब केस: लालू यादव को फिलहाल राहत नहीं, आरोप तय करने पर फैसला टला

बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म

Bihar News: बिहार के बगहा में पागल कुत्ते ने 60 से अधिक लोगों को काट कर घायल कर दिया. बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने से अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन की कमी हो गई.

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बगहा में रविवार को एक पागल कुत्ते ने पूरे इलाके में दहशत मचा दी। सुबह से लेकर शाम लगभग छह बजे तक कुत्ते ने 60 से अधिक लोगों को काट लिया। ज्यादातर लोग बाजार में खरीदारी या काम से आए थे और अचानक हुए हमले का शिकार हो गए।


जानकारी के अनुसार, सुबह के समय यह कुत्ता अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में घुस गया और वहां करीब दस लोगों को काट लिया। अस्पताल कर्मियों ने काफी कोशिश के बाद उसे बाहर निकाला। बाहर आते ही कुत्ता बगहा बाजार इलाके में दौड़ते हुए लोगों पर हमला करने लगा। 


घायलों का कहना है कि कुत्ता पीछे से अचानक झपट रहा था, जिससे लोग संभल नहीं पाए। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों की ओर भागने लगे। स्थिति को और गंभीर बनाता है कि अस्पताल में पिछले तीन दिनों से एंटी रैबीज इंजेक्शन उपलब्ध नहीं थे। 


डॉक्टरों ने सभी घायलों का प्राथमिक इलाज किया, लेकिन उन्हें इंजेक्शन बाहर की मेडिकल दुकानों से खरीदना पड़ा। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि चार दिन पहले आए 120 इंजेक्शन खत्म हो चुके हैं और नई खेप की मांग जिला मुख्यालय से की गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई और पर्याप्त दवा उपलब्ध कराने की मांग की है, क्योंकि लगातार बढ़ रहे कुत्ते के काटने के मामलों से स्थिति गंभीर बनी हुई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता