ब्रेकिंग
2004 Bihar Encounter : आखिर बाढ़ में ऐसा क्या हुआ था, जिसे लेकर 'छोटे सरकार' कर रहे नीतीश कुमार के लिए कुर्बानी देने का दावा? जानिए इस दिन की पूरी कहानी✦Bihar News: बिहार में शिक्षा विभाग का गजब खेल! असली शिक्षक बकाये के लिए लगाते रहे चक्कर, फर्जी शिक्षिका के खाते में दो महीने में पहुंचे 6.74 लाख रुपये✦Bihar News: बिहार के सरकारी लिपिकों के लिए बड़ी खबर! छठ के बाद तबादले की तैयारी, जानें क्या बदलने वाला है✦Bihar News : सिपाही अजीत की मौत में अफेयर का एंगल! दारोगा पुष्पा से रिश्तों की चर्चा, झूठी कहानी के पीछे क्या था राज?✦Bihar News : बिहार में 2424 KM सड़कें बनेंगी, 1.64 लाख करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी; 8 जिलों को बड़ा फायदा✦2004 Bihar Encounter : आखिर बाढ़ में ऐसा क्या हुआ था, जिसे लेकर 'छोटे सरकार' कर रहे नीतीश कुमार के लिए कुर्बानी देने का दावा? जानिए इस दिन की पूरी कहानी✦Bihar News: बिहार में शिक्षा विभाग का गजब खेल! असली शिक्षक बकाये के लिए लगाते रहे चक्कर, फर्जी शिक्षिका के खाते में दो महीने में पहुंचे 6.74 लाख रुपये✦Bihar News: बिहार के सरकारी लिपिकों के लिए बड़ी खबर! छठ के बाद तबादले की तैयारी, जानें क्या बदलने वाला है✦Bihar News : सिपाही अजीत की मौत में अफेयर का एंगल! दारोगा पुष्पा से रिश्तों की चर्चा, झूठी कहानी के पीछे क्या था राज?✦Bihar News : बिहार में 2424 KM सड़कें बनेंगी, 1.64 लाख करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी; 8 जिलों को बड़ा फायदा

सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर

सहरसा के नवहट्टा थाना क्षेत्र से लापता पांचों लड़कियों को उत्तर प्रदेश के ऐशबाग रेलवे स्टेशन से सुरक्षित बरामद किया गया। दो दिनों की तलाश के बाद पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई से सभी को रेस्क्यू किया गया।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: बिहार के सहरसा जिले के नवहट्टा थाना क्षेत्र से लापता हुई पांचों लड़कियों को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के ऐशबाग रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया है। दो दिनों की तलाश के बाद मिली इस सफलता से गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है। सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी लड़कियों को परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। पुलिस टीम उन्हें सुरक्षित सहरसा लाने की तैयारी में जुटी है।


लापता लड़कियों में 18 वर्षीय राधा कुमारी, उसकी 15 वर्षीय बहन नेहा कुमारी, 10 वर्षीय प्रीती कुमारी, 12 वर्षीय कोमल कुमारी और 12 वर्षीय ज्योति कुमारी शामिल थीं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सभी लड़कियां पहले सड़क मार्ग से दरभंगा पहुंचीं और वहां से दिल्ली जाने वाली संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस में सवार हुईं।


यात्रा के दौरान दो नाबालिग बच्चियां रोने लगीं, जिससे सह-यात्रियों को संदेह हुआ। एक यात्री ने उनसे बातचीत कर परिजनों का संपर्क नंबर लिया और टीटीई को सूचना दी। इसके बाद आरपीएफ को अलर्ट किया गया और लखनऊ पहुंचने से पहले ऐशबाग स्टेशन पर सभी को सुरक्षित उतार लिया गया।


आरपीएफ ने उनकी तस्वीरें नवहट्टा थाना पुलिस को भेजीं, जिसके बाद परिजनों ने पहचान की पुष्टि की। परिजनों के अनुसार, बड़ी होने के कारण राधा के कहने पर अन्य लड़कियां उसके साथ चली गई थीं। पांचों लड़कियों के अचानक लापता होने से इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और विस्तृत खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही किया जाएगा। फिलहाल गांव में माहौल सामान्य है और परिवारों ने राहत की सांस ली है कि उनकी बेटियां सुरक्षित मिल गई हैं।




टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता