ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

LSGvsDC: "भैया, चूना इतना ठीक है या और लगाऊं", बल्ले से फिर असफल हुए पंत तो फैंस ने कुछ ऐसे निकाली अपनी भड़ास

LSGvsDC: ऋषभ पंत एक बार फिर से बल्लेबाजी करते हुए असफल साबित हुए हैं. जिसके बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर मोर्चा थाम लिया है और इस खिलाड़ी की जमकर आलोचना कर रहे हैं.

LSGvsDC
प्रतीकात्मक
© X
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

LSGvsDC: आईपीएल का 40वां मुकाबला DC और LSG के बीच लखनऊ में खेला जा रहा है. जहाँ लखनऊ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 का औसत सा लक्ष्य दिल्ली की टीम के सामने रखा. इस दौरान LSG की ओर से सबसे ज्यादा रन एडन मार्क्रम (33 गेंद, 52 रन) ने बनाए. उनके बाद मिचेल मार्श ने बल्ले से 45 रनों का योगदान दिया. जबकि आयुष बडोनी ने 36 रनों की पारी खेलकर टीम को जैसे तैसे एक सम्मानजनक टोटल तक पहुँचाया.


लखनऊ की बल्लेबाजी ख़त्म होने के बाद सबसे सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा का विषय लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान ऋषभ पंत बने हुए हैं. जिन्होंने आज सातवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 2 गेंदे खेली और 0 पर आउट होकर चलते बने. इस पारी के बाद क्रिकेट फैंस द्वारा लगातार उनकी फजीहत सोशल मीडिया पर की जा रही है.


कोई उन्हें फ्रॉड बुला रहा तो कोई धोनी का असली शिष्य, कई फैंस का तो यह भी कहना है कि इससे बढ़िया तो कम से कम 43 साल का धोनी है, इतना निराश तो आजकल वह भी नहीं कर रहा जितना ऋषभ पंत ने कर दिया है. बताते चलें कि आईपीएल के इस सीजन में ऋषभ पंत का फॉर्म दयनीय रहा है. जिसकी वजह से उन्हें लगातार आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है.


अंकतालिका में इस समय लखनऊ की टीम 10 अंकों के साथ 5वें स्थान पर बनी हुई है. वो तो भला हो निकलस पूरन और मिचेल मार्श का जिनकी अद्भुत बल्लेबाजी के कारण यह टीम 10 अंक तक पहुँचने में भी कामयाब हो पाई. वरना इस टीम का हाल और भी बुरा होता. इस बात में कोई शक नहीं कि आज का यह मुकाबला दिल्ली की टीम आसानी से जीत जाएगी. अब देखना बस यह है कि जीत होती कितने विकेट से है.