ब्रेकिंग
MLC का टिकट मिलने के बाद बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचे पवन सिंह, इस दिन करेंगे नामांकन; जानिए.. क्या बोले पावर स्टार?मुजफ्फरपुर प्रसाद हॉस्पिटल अग्निकांड: लाइसेंस रद्द होने के बाद जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन, अस्पताल को किया सीलबिहार में लोन दिलाने के नाम फर्जीवाड़ा: 300 महिलाओं से डेढ़ करोड़ की ठगी, कार्यालय बंद कर फरार हुआ शातिरबिहार में सुरक्षा वापसी पर गरमाई सियासत, लालू-राबड़ी समर्थकों से रोहिणी आचार्य की खास अपीलबड़ी खबर: सुरक्षा में कटौती से नाराज लालू परिवार, राबड़ी देवी ने सरकार को लौटाई सुरक्षाMLC का टिकट मिलने के बाद बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचे पवन सिंह, इस दिन करेंगे नामांकन; जानिए.. क्या बोले पावर स्टार?मुजफ्फरपुर प्रसाद हॉस्पिटल अग्निकांड: लाइसेंस रद्द होने के बाद जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन, अस्पताल को किया सीलबिहार में लोन दिलाने के नाम फर्जीवाड़ा: 300 महिलाओं से डेढ़ करोड़ की ठगी, कार्यालय बंद कर फरार हुआ शातिरबिहार में सुरक्षा वापसी पर गरमाई सियासत, लालू-राबड़ी समर्थकों से रोहिणी आचार्य की खास अपीलबड़ी खबर: सुरक्षा में कटौती से नाराज लालू परिवार, राबड़ी देवी ने सरकार को लौटाई सुरक्षा

Kho kho World Cup 2025: पिता बेचते हैं सब्जी, बेटी जीत ले आई वर्ल्ड कप, खो खो विश्व चैम्पियनशिप में बिहार की मोनिका ने किया कमाल

Kho kho World Cup 2025: बिहार के भागलपुर की रहने वाली मोनिका ने संसाधनों की कमी के बावजूद वह मुकाम हासिल कर लिया, जिसके लिए अच्छे-अच्छे तरसते हैं. खो खो वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में मोनिका ने भारतीय टीम के लिए 6 अंक हासिल कर टीम को जीत दिलाई.

Kho kho World Cup 2025
बिहार की बेटी ने किया कमाल
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Kho kho World Cup 2025: बीते 19 जनवरी को खेले गए खो खो वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में भारतीय महिला टीम ने इतिहास रच दिया था। 38 पॉइंटस के बड़े अंतर से नेपाल को हराकर भारतीय महिला टीम खो-खो में वर्ल्ड चैम्पिन बन गई थी। टीम में बिहार की एक बेटी भी शामिल थी, जिसने कम संसाधनों के बावजूद देश और अपने राज्य का नाम रोशन करने का काम किया है।


दरअसल, दिल्ली में पिछले दिनों आयोजित खो खो विश्व चैम्पियनशिप में भागलपुर के नवगछिया की रहने वाले विनोद साह की बेटी मोनिका ने अपना दम दिखाया था। 11 नंबर की जर्सी पहनी मोनिका ने भारतीय टीम के लिए 6 अंक हासिल किए थे। बेहद गरीब परिवार से आने वाली मोनिका ने कभी भी खेल के बीच अपनी आर्थिक समस्या को नहीं आने दिया और निरंतर प्रयास करती रहीं और आखिरकार वह मुकाम हासिल किया जिसको हासिल करने के लिए अच्छे-अच्छे लोग तरसते हैं।


मोनिका के पिता विनोद साह बताते हैं कि सब्जी बेचकर वह अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। एक कमरे के मिट्टी के मकान में पूरा परिवार रहता है। विनोद भावुक होकर कहते हैं कि उनके पास इतने पैसे नहीं थे कि वह बेटी के लिए अच्छे जूते ला सकें जिसके कारण वह नंगे पैर मैदान में खेलती थी लेकिन आखिरकार उसने वह मुकाम हासिल कर लिया। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी आज देश का नाम रोशन कर रही है, यह देखकर काफी खुशी हो रही है। 


वहीं मोनिका की मां जुदा देवी ने बताया कि मोनिका बचपन से ही खेल में काफी आगे थी और देश के लिए खेलने का उसका सपना था। अक्सर कहा करती थी कि देश के लिए खेलूंगी लेकिन गरीबी के कारण आगे बढ़ने में काफी परेशानी होती थी। किसी तरह से पढ़ा लिखाकर आगे बढाया। उन्होंने बताया कि उनके घर में टीवी नहीं है। मैच हो रहा था तो दूसरे के घर जाकर टीवी देख रहे थे। अपनी बेटी को गली में खेलते देखती थी लेकिन उसे टीवी पर खेलता देखकर सीना चौड़ा हो गया।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता