1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Sat, 21 Feb 2026 07:49:57 AM IST
प्रतिकात्मक तस्वीर - फ़ोटो Google
Train News: भारतीय रेल ने परिचालन और तकनीकी कारणों से दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार रूट की 24 महत्वपूर्ण ट्रेनों को रद्द कर दिया है। ये ट्रेनें फरवरी 2026 के आखिरी सप्ताह से लेकर मार्च की शुरुआत तक विभिन्न तिथियों में कैंसिल रहेंगी।
रेलवे के अनुसार मेंटेनेंस, ट्रैक अपग्रेड, ब्रिज रिपेयर और लाइन ब्लॉक जैसे कार्यों के चलते यह निर्णय लिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के समय पर संचालन को सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है।
यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले IRCTC ऐप, आधिकारिक वेबसाइट या 139 हेल्पलाइन नंबर पर ट्रेन का ताजा स्टेटस जरूर जांच लें। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अस्थायी व्यवस्था की गई है। यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की पुष्टि करना जरूरी है, ताकि अंतिम समय में किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
रद्द ट्रेनों की सूची
14111 मुजफ्फरपुर–प्रयागराज जं. एक्सप्रेस – 25 फरवरी 2026 तक रद्द
22198 वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी)–कोलकाता एक्सप्रेस – 27 फरवरी 2026 तक रद्द
12327 हावड़ा–देहरादून उपासना एक्सप्रेस – 27 फरवरी 2026 तक रद्द
12328 देहरादून–हावड़ा उपासना एक्सप्रेस – 28 फरवरी 2026 तक रद्द
14003 मालदा टाउन–नई दिल्ली एक्सप्रेस – 28 फरवरी 2026 तक रद्द
14004 नई दिल्ली–मालदा टाउन एक्सप्रेस – 26 फरवरी 2026 तक रद्द
14523 बरौनी–अंबाला हरिहर एक्सप्रेस – 26 फरवरी 2026 तक रद्द
14524 अंबाला–बरौनी हरिहर एक्सप्रेस – 24 फरवरी 2026 तक रद्द
14618 अमृतसर–पूर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस – 28 फरवरी 2026 तक रद्द
15903 डिब्रूगढ़–चंडीगढ़ एक्सप्रेस – 27 फरवरी 2026 तक रद्द
15904 चंडीगढ़–डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस – 01 मार्च 2026 तक रद्द
15620 कामाख्या–गया एक्सप्रेस – 23 फरवरी 2026 तक रद्द
15619 गया–कामाख्या एक्सप्रेस – 24 फरवरी 2026 तक रद्द
15621 कामाख्या–आनंद विहार एक्सप्रेस – 26 फरवरी 2026 तक रद्द
15622 आनंद विहार–कामाख्या एक्सप्रेस – 27 फरवरी 2026 तक रद्द
12873 हटिया–आनंद विहार एक्सप्रेस – 26 फरवरी 2026 तक रद्द
12874 आनंद विहार–हटिया एक्सप्रेस – 27 फरवरी 2026 तक रद्द
18103 टाटा–अमृतसर एक्सप्रेस – 25 फरवरी 2026 तक रद्द
18104 अमृतसर–टाटा एक्सप्रेस – 27 फरवरी 2026 तक रद्द
22197 कोलकाता–वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी) एक्सप्रेस – 01 मार्च 2026 तक रद्द
14617 पूर्णिया कोर्ट–अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस – 02 मार्च 2026 तक रद्द
22857 संतरागाछी–आनंद विहार एक्सप्रेस – 02 मार्च 2026 तक रद्द
22858 आनंद विहार–संतरागाछी एक्सप्रेस – 03 मार्च 2026 तक रद्द