ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

Bihar News: बिहार में खुलेंगी 25 नई चीनी मिलें, गन्ना की खेती का होगा विस्तार; बंद मिलों को भी चालू करने का प्लान

Bihar News: बिहार सरकार ने सात निश्चय-3 योजना के तहत बंद चीनी मिलों को चालू करने और 25 नई चीनी मिलों की स्थापना का निर्णय लिया। गन्ना उद्योग विभाग गन्ना खेती का विस्तार कर रोजगार सृजन सुनिश्चित करेगा।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© AI
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: सात निश्चय-3 योजना के तहत बिहार सरकार ने गन्ना उद्योग में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाया है। राज्य में बंद पड़ी चीनी मिलों को चालू करने के साथ ही 25 नई चीनी मिलों की स्थापना का निर्णय लिया गया है। इसके तहत गन्ना उद्योग विभाग गन्ना खेती के विस्तार की तैयारी में जुट गया है। संबंधित अधिकारियों को लेटर भेजकर जल्द कार्य योजना उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।


नई सरकार के गठन के बाद राज्य में एक करोड़ रोजगार सृजित करने की दिशा में यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है। गन्ना उद्योग विभाग ने नई चीनी मिलों की स्थापना के लिए संबंधित जिलों में 5,000 हेक्टेयर में गन्ना खेती का विस्तार करने का निर्णय लिया है। 


इससे न केवल नई मिलों को पर्याप्त कच्चा माल मिलेगा, बल्कि वर्तमान में चल रही चीनी मिलों के संचालन को भी मजबूती मिलेगी। गन्ना खेती के विस्तार के लिए बगहा, बेतिया, मोतिहारी, समस्तीपुर, सीतामढ़ी और सीवान के सहायक निदेशक तथा सभी चीनी मिलों के महाप्रबंधकों को निर्देशित किया गया है कि वे जल्द से जल्द कार्य योजना उपलब्ध कराएँ।


इसके अलावा, बिहार सरकार ने नई चीनी मिलों की स्थापना के लिए 25 जिलों में जमीन चिन्हित करने के लिए जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है। हर चीनी मिल के लिए औसतन 101 एकड़ जमीन की आवश्यकता होगी। बताया जा रहा है कि अधिकांश जिलों में नई चीनी मिलों के लिए जमीन का चयन लगभग पूरा हो चुका है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता