ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

Road Accident: भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 7 लोगों मौत, इको कार और ट्रक की जोरदार टक्कर

Road Accident: गुजरात के वलसाड जिले के कुंभघाट में इको कार और ट्रक की टक्कर में सात लोगों की मौत और एक गंभीर घायल। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

Road Accident
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Road Accident: गुजरात के वलसाड जिले के कपराडा इलाके में कुंभ घाट के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। हादसा इको कार और ट्रक की जोरदार टक्कर की वजह से हुआ।


जानकारी के अनुसार, मृतक आंबा जंगल क्षेत्र के निवासी थे और सभी कार में सवार होकर कपराडा से नानापोढ़ा जा रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वाहन पूरी तरह तहस-नहस हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।


घायल को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद सड़क पर भारी जाम लग गया और आसपास के इलाके में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने सात लोगों की मौत की पुष्टि की है और पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता