ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

Khelo India Youth Games 2025: खेलो इंडिया यूथ गेम्स की धूम, तीरंदाजी में बिहार समेत इन राज्यों के खिलाडियों का जलवा

Khelo India Youth Games 2025: बिहार में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का भागलपुर में 4 मई 2025 को ऐतिहासिक सैंडिस कंपाउंड ने रविवार को एक नए अध्याय की शुरुआत की, जिसमें बिहार समेत कई राज्यों के खिलाडियों ने जलवा बिखेरा है. जानें...

Khelo India Youth Games 2025:
खेलो इंडिया यूथ गेम
© GOOGLE
Viveka Nand
4 मिनट

Khelo India Youth Games 2025: बिहार में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का भागलपुर में 4 मई 2025 को ऐतिहासिक सैंडिस कंपाउंड ने रविवार को एक नए अध्याय की शुरुआत की। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का रंगारंग उद्घाटन समारोह यहां सम्पन्न हुआ। देश भर से आए युवा खिलाड़ियों ने अपने कौशल और जुनून से न केवल खेल प्रेमियों को मंत्रमुग्ध किया, बल्कि इस आयोजन को भी यादगार बना दिया।


खेलों की शुरुआत तीरंदाजी प्रतियोगिता से हुई, जो पहले ही दिन रोमांच और प्रतिस्पर्धा का केंद्र बनी रही। देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभाशाली तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी तैयारी और मनोबल का परिचय दिया। खासकर महाराष्ट्र, हरियाणा, बिहार, आंध्र प्रदेश और दिल्ली के खिलाड़ियों ने दर्शकों पर गहरा प्रभाव छोड़ा। लड़कियों की भागीदारी और उनका प्रदर्शन लड़कों की तुलना में और भी प्रभावशाली रहा। कंपाउंड गर्ल्स वर्ग की प्रतिस्पर्धा में महाराष्ट्र की लड़कियों ने प्रथम तीन स्थानों पर कब्जा जमाकर राज्य की खेल संस्कृति का दमखम दिखाया।


रिकर्व ब्वॉय वर्ग: आंध्र के कोदंड पाणि की धाक

70 मीटर रिकर्व ब्वॉय प्रतियोगिता में आंध्र प्रदेश के कोदंड पाणि थरुनीस जातिया ने 720 में से 655 अंक अर्जित कर पहला स्थान हासिल किया।

दूसरा स्थान मेघालय के देवराज महापात्रा (653 अंक)

तीसरा स्थान महाराष्ट्र के ध्यानेश चारले (651 अंक)


अन्य उल्लेखनीय प्रदर्शन:

तमिलनाडु के श्रमण सर्वेश – 648 अंक

दिल्ली के अंश तनवार – 647 अंक

महाराष्ट्र के उज्जवल ओलेकर (646), शिवम चिखाले (645)

हरियाणा के दक्ष मलिक – 637 अंक

यूपी के विशु और बिहार के समर्थ – 636 अंक

अंतिम 16वें स्थान पर प्रथित आर. रासुलिया (472 अंक, दादरा एवं नगर हवेली)


कंपाउंड गर्ल्स वर्ग: महाराष्ट्र की त्रिशक्ति का प्रदर्शन

50 मीटर प्रतियोगिता में महाराष्ट्र की तेजल साल्वे ने 720 में से 697 अंक लेकर पहला स्थान प्राप्त किया।

दूसरा स्थान – वैदेही जाधव (692 अंक)

तीसरा स्थान – प्रितिका (690 अंक


शीर्ष 10 में अन्य खिलाड़ी

तमिलनाडु की मधुरबर्शिनी (688 अंक)

आंध्र प्रदेश की सूर्या हमसिनी (684 अंक)

यूपी की निशिता गुप्ता (679), महाराष्ट्र की आर्या प्रसाद (677)

पश्चिम बंगाल की प्राप्ति बतबयाल (674), दिल्ली की दृष्टि और ऐश्वर्या शर्मा (क्रमशः 673 और 658 अंक)


प्रतियोगिता का उद्घाटन सुबह 8:45 बजे हुआ। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, एसएसपी हृदयकांत, नगर आयुक्त, सिटी एसपी, एसडीओ, और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। अधिकारियों ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।


वहीं, स्थानीय सांसद अजय मंडल भी कार्यक्रम में पहुंचे और कहा, खेलो इंडिया जैसे आयोजन देश के युवाओं को नई ऊर्जा और मंच प्रदान करते हैं, जिससे वे अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकते हैं। बिहार टीम के कोच चंदन कुमार सिंह ने जानकारी दी कि तीरंदाजी प्रतियोगिता 4 मई से 7 मई तक चलेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में व्यक्तिगत और टीम स्तर की प्रतिस्पर्धाएं और भी अधिक रोमांचक होने वाली हैं।


इस आयोजन के लिए भागलपुर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियाँ की हैं। खेल स्थलों पर सुरक्षा, चिकित्सा सहायता, जल व्यवस्था और आवागमन की सुविधाओं को सुचारू बनाया गया है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स का उद्देश्य देश के युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की शुरुआत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि देश की नई पीढ़ी न केवल तैयार है, बल्कि खेलों के क्षेत्र में विश्व पटल पर भारत का नाम रोशन करने का माद्दा भी रखती है।