ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

कपिल देव को पछाड़ इस मामले में नंबर 1 गेंदबाज बने Jasprit Bumrah, श्रीनाथ की बराबरी पर पहुँचे

Jasprit Bumrah: भारत-वेस्टइंडीज पहले टेस्ट के पहले दिन बुमराह ने 3 विकेट ले 50 होम विकेट पूरे किए, कपिल देव के रिकॉर्ड को तोड़ा। 2025 में सबसे ज्यादा बोल्ड विकेट लेने का किया कारनामा..

Jasprit Bumrah
जसप्रीत बुमराह
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Jasprit Bumrah: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत-वेस्टइंडीज पहले टेस्ट के पहले दिन जसप्रीत बुमराह ने अपनी घातक गेंदबाजी से विंडीज को धूल चटा दी है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज 44.1 ओवर में 162 रन पर सिमट गई, जिसमें बुमराह ने 14-3-42-3 का शानदार स्पेल डाला। मोहम्मद सिराज ने 4/40 से सबसे ज्यादा विकेट लिए, जबकि कुलदीप यादव (2) और वाशिंगटन सुंदर (1) ने सहयोग किया। बुमराह ने शाई होप और जोहान लेयने को बोल्ड कर दो विकेट लिए। भारत ने स्टंप्स तक 121/2 बनाए हैं।


इस मैच में बुमराह का यह विशेष प्रदर्शन रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा गया। उन्होंने भारत में 50 टेस्ट विकेट पूरे कर कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ दिया। कपिल ने 25 इनिंग्स में यह मुकाम हासिल किया था, जबकि बुमराह ने सिर्फ 24 इनिंग्स में यह कारनामा कर लिया। वे जवागल श्रीनाथ के साथ ऐसा करने वाले सबसे तेज भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं। इशांत शर्मा और मोहम्मद शमी ने 27-27 इनिंग्स में यह आंकड़ा छुआ था।


ओवरऑल इंटरनेशनल क्रिकेट में बुमराह के 147 बोल्ड विकेट हैं, यह उन्हें चौथे स्थान पर ला खड़ा करता है। अनिल कुंबले (186), कपिल देव (167) उनसे आगे हैं, वेस्टइंडीज के खिलाफ दो बोल्ड विकेट से बुमराह ने जडेजा को भी पीछे छोड़ दिया। बुमराह ने भारत में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 50 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बनने का रिकॉर्ड भी कायम किया है। उनका सर्वश्रेष्ठ इनिंग फिगर 6/27 है, यह 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ ही आया था।


यह प्रदर्शन बुमराह को नंबर-1 टेस्ट बॉलर बनाए रखने में उनकी मदद करेगा। कप्तान शुभमन गिल ने कहा है कि बुमराह की गेंदबाजी विंडीज को दबाव में रखेगी। भारत का लक्ष्य सीरीज को 2-0 से जीतना है और बुमराह की फॉर्म इसमें अहम होगी।