ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

भारत की जीत के लिए जमुई के पत्नेश्वर नाथ धाम में क्रिकेट प्रेमियों ने की पूजा-अर्चना, फैंस लगातार कर रहे हवन

JAMUI: जमुई के प्रसिद्ध पत्नेश्वर धाम मंदिर में भारत की जीत के लिए क्रिकेट प्रेमियों ने हवन किया। न्यूजीलैंड से सेमिफाइनल मैच के दौरान लगातार हवन जारी रहेगा। जमुई जिले के मलयप

भारत की जीत के लिए जमुई के पत्नेश्वर नाथ धाम में क्रिकेट प्रेमियों ने की पूजा-अर्चना, फैंस लगातार कर रहे हवन
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: जमुई के प्रसिद्ध पत्नेश्वर धाम मंदिर में भारत की जीत के लिए क्रिकेट प्रेमियों ने हवन किया। न्यूजीलैंड से सेमिफाइनल मैच के दौरान लगातार हवन जारी रहेगा। जमुई जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र के क्यों नदी के तट पर स्थित पत्नेश्वर नाथ महादेव मंदिर में भारतीय टीम के फैंस ने टीम के जीत के लिए प्रार्थना की और हवन पूजन शुरू किया। पूरे मंदिर में मंत्रोच्चार किया जा रहा है तथा बड़ी संख्या में फैंस भारतीय टीम के जीत की कामना कर रहे हैं। पूरे मैच के दौरान यह हवन लगातार जारी रहेगा।


बता दें कि वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल को लेकर क्रिकेट फैंस में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है. भारतीय टीम के प्रशंसकों को पूरा विश्वास है कि उनका यह अनुष्ठान जरूर रंग लाएगा और टीम इंडिया विजय रथ की ओर बढ़ेगा। न्यूजीलैंड से हार का बदला लेने की है लोग उम्मीद लगाये बैठे हैं।


गौरतलब है कि 2019 विश्व कप में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया था और सेमीफाइनल तक का सफर पूरा किया था लेकिन सेमीफाइनल में भारतीय टीम का मुकाबला न्यूजीलैंड से हुआ था। मैनचेस्टर में खेले गए उस मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने भारतीय टीम को हराकर उसका सफर वहीं तक रोक दिया था। जिसके बाद भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के मन में आज तक उसे हार के जख्म जिंदा है। आज का मुकाबला वानखेडे क्रिकेट स्टेडियम में हो रहा है। 


जहां 2011 में भारत के श्रीलंका को हराकर विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। भारतीय क्रिकेट प्रेमी वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के शानदार सफर को जारी रखने के साथ-साथ पिछला वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड से मिली हार का बदला लेने के लिए काफी उत्साहित है और उनके द्वारा हवन पूजन किया जा रहा है.


 हवन पूजन कर रहे विकास कुमार, ठाकुर डुगडुग सिंह, राजीव पांडेय, राहुल कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि हम भगवान से यही प्रार्थना कर रहे हैं कि भारत लगातार अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखें और आज न्यूजीलैंड को हराकर वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में फाइनल में प्रवेश करें. इस वर्ल्ड कप में भारत की टीम ही विजयी बने, इसी कामना के साथ यह हवन पूजन किया जा रहा है।


टैग्स