ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

IPL 2025: आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 200 के आंकड़े को पार करने वाली टीमें, पहले नंबर पर आज भी काबिज है ‘बॉस’

IPL 2025: आईपीएल के इतिहास में अब तक अलग-अलग टीमों ने कई मौकों पर 200 के आंकड़े को पार किया है. मगर क्या आप जानते हैं कि इस मामले में टॉप पर कौन सी टीम काबिज है?

IPL 2025
धोनी, रोहित, कोहली
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

IPL 2025: आईपीएल में 200 रन बनाना आजकल बड़ा आसान सा हो गया है. अब आलम यह है कि कोई भी टीम आकर 20 ओवरों में विपक्षी गेंदबाजों को धो देती है और 200 रन तक देखते ही देखते पहुंच जाती है. लेकिन एक समय था जब यह इतना भी आसान नहीं हुआ करता था. ये उस समय की बात है जब 200 बनाने का मतलब होता था आपकी जीत लगभग तय है.


मगर आज तो 200 का स्कोर भी कभी-कभी कम पड़ जाता है. हाल ही में आप सब ने देखा होगा कि कैसे पंजाब किंग्स ने SRH के सामने 245 रनों का लक्ष्य रखा था, मगर SRH के बल्लेबाजों ने इस लक्ष्य को 9 गेंद शेष रहते ही चेज कर लिया था. मानों कोई मजाक हो. इस जीत में सबसे अहम भूमिका अभिषेक शर्मा की थी, जिन्होंने ताबड़तोड़ 141 रन ठोके थे.


इसी क्रम में आज हम आपको आईपीएल की उन टीमों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने इस लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा बार 200 रनों के आंकड़े को पार किया है. इस बात की काफी संभावना है कि लिस्ट देखने के बाद शायद आपको बेहद हैरानी हो, मगर आंकड़े तो आंकड़े हैं, हम आपको बस सच्चाई बताने जा रहे हैं.


सबसे ज्यादा बार 200 का आंकड़ा पार करने वाली टीमें:

लखनऊ सुपरजाएंट्स – 10 बार

गुजरात टाईटन्स – 10 बार

डेल्ही कैपिटल्स – 17 बार

सनराईजर्स हैदराबाद – 23 बार 

राजस्थान रॉयल्स – 23 बार 


पंजाब किंग्स – 27 बार 

कोलकाता नाईट राइडर्स – 27 बार 

मुंबई इंडियंस – 27 बार 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – 31 बार 

चेन्नई सुपर किंग्स – 33 बार