ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

IPL 2025: कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा कारनामा, तोड़ डाला रोहित शर्मा और वीरेंद्र सहवाग का यह पुराना रिकॉर्ड

IPL 2025: श्रेयस अय्यर ने IPL 2025 में बतौर कप्तान वीरेंद्र सहवाग और रोहित शर्मा का एक बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है।

IPL 2025
श्रेयस अय्यर, वीरेंद्र सहवाग और रोहित शर्मा
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

IPL 2025: पंजाब किंग्स के लीडर श्रेयस अय्यर ने आईपीएल 2025 में एक और कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। उन्होंने बतौर कप्तान एक आईपीएल सीजन में 400 से ज्यादा रन बनाने की उपलब्धि चौथी बार हासिल की, जिसके साथ वे वीरेंद्र सहवाग और रोहित शर्मा को पछाड़कर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। दूसरी ओर, लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत का प्रदर्शन इस सीजन बेहद निराशाजनक रहा है, जिसके चलते उनकी टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर होने की ओर अग्रसर है।


IPL में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा बार 400+ रन बनाने वाले खिलाड़ी

7 बार: विराट कोहली  

5 बार: डेविड वॉर्नर  

4 बार: गौतम गंभीर, एमएस धोनी, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर  

3 बार: वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा, फाफ डुप्लेसी, संजू सैमसन


बताते चलें कि श्रेयस अय्यर ने इस सीजन पंजाब किंग्स की कप्तानी करते हुए 11 पारियों में 405 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 50.62 और स्ट्राइक रेट 180.80 का है। इस दौरान उन्होंने कुल 27 चौके और 27 छक्के जड़े हैं, और निकोलस पूरन के बाद 400+ रन के साथ सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाज हैं। उनकी इस उपलब्धि ने उन्हें सहवाग और रोहित से आगे पहुंचा दिया है, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।



श्रेयस के नेतृत्व में उनकी टीम पंजाब किंग्स ने 11 में से 7 मैच जीते हैं, और वे प्लेऑफ की रेस में मजबूत स्थिति में हैं। हालांकि, विराट कोहली (7 बार) और डेविड वॉर्नर (5 बार) जैसे खिलाड़ियों ने ज्यादा बार बतौर कप्तान एक सीजन में 400+ रन बनाए हैं और इस मामले में टॉप पर चल रहे। श्रेयस ने भले ही 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स को IPL का खिताब जिताया हो, लेकिन उनकी कप्तानी में पंजाब को अभी लंबा रास्ता तय करना है।