ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

IPL 2025: मुश्किल में फंसी CSK को बचाने वापस आया “कप्तान माही”, IPL से बाहर होने पर रुतुराज ने कही यह बात, फैंस ने दी प्रतिक्रियाएं

IPL 2025: इस सीजन महज एक जीत और 4 हार के बाद अब रुतुराज गायकवाड का आईपीएल से बाहर हो जाना और धोनी को वापस कप्तान बनाए जाने पर अब फैंस ने प्रतिक्रियाएं दी है.

IPL 2025
Csk Dhoni
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

IPL 2025: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बढती हुई मुश्किलों का कोई अंत नहीं नजर आ रहा. हां, इस बीच एक ऐसी खबर जरूर आई है जिसने फैंस के मन में उम्मीद जगा दी है. पहले तो इस टीम ने अब तक हुए मैचों में मात्र एक मैच जीता और 4 गवा दिए. इसके बाद अब कप्तान रुतुराज गायकवाड़ चोट के चलते इस पूरे सीजन से बाहर हो गए. हालांकि, अच्छी खबर यह है कि अब फिर से इस पूरे सीजन महेंद्र सिंह धोनी टीम की कप्तानी संभालते हुए नजर आएँगे.


इस फैसले के बाद अब CSK के फैंस ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं. ज्यादातर फैंस इस फैसले से बेहद खुश हैं. उन्हें ऐसा लगता है कि अब धोनी टीम को आगे के लगभग सभी मैच जिताएंगे और टीम को सेमीफाइनल तक ले जाने के बाद ट्रॉफी तक पहुंचा देंगे. हालांकि यह बेहद असंभव है, लेकिन अब फैंस के भरोसे को कौन चुनौती दे सकता है.


वहीं, कई फैंस ऐसे भी हैं जिन्होंने इस फैसले का विरोध करते हुए कहा है कि इसकी कोई जरुरत नहीं थी. ऐसा ही जडेजा के साथ किया गया था. जब बीच सीजन में उनसे कप्तानी लेकर वापस धोनी को दे दी गई थी. अब वैसा ही इन्होने रुतुराज गायकवाड़ के साथ किया है. उसे चोट का बहाना कर टीम से हटाया गया है. हालांकि, अब इस बार में कितनी सच्चाई है यह भगवान या CSK मैनेजमेंट ही जाने.


इधर एमएस धोनी के कप्तान बनाए जाने के बाद रुतुराज गायकववाड़ का पहला रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने कहा है कि “कुछ चीजों पर आपका कंट्रोल नहीं होता, अब हमारी टीम की कमान एक युवा विकेटकीपर के हाथों में है. उम्मीद है कि अब चीजें ठीक हो जाएंगी”. इसके साथ ही रुतुराज ने यह साफ़ कर दिया है कि उनके कप्तानी से हटने के पीछे की वजह केवल चोट ही है.. बयान से तो यही प्रतीत होता है.