ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

IPL 2025 : हार्दिक पंड्या और रियान पराग पर लगा लाखों का जुर्माना, फैंस बोले “यह तो सरासर अत्याचार”

IPL 2025 : इन दोनों कप्तानों पर एक ही वजह से यह भारी भरकम जुर्माना लगाया गया है. जिसके बाद फैंस इसे गलत नियम और अत्याचार बतला रहे.

IPL 2025
हार्दिक पंड्या रियान पराग
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

IPL 2025 : टाटा आईपीएल से जुडी एक बड़ी खबार सामने आ रही है. जहाँ दो टीमों के कप्तान पर लाखों का जुर्माना लगा दिया गया है. इनमें से एक हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या जबकि दुसरे हैं राजस्थान रॉयल्स के नए नवेले कप्तान रियान पराग. इस जुर्माने के बाद सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा हुआ है और फैंस तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.


बता दें कि 29 मार्च को मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटन्स के बीच अहमदाबाद में मैच खेला गया था. इस मैच में स्लो ओवर रेट के लिए MI के कप्तान हार्दिक पर अब 12 लाख का जुर्माना लगा दिया गया है. यह इस सीजन का 9वां मैच था. जिसमें मुंबई को एक बार फिर से हार का सामना करना पड़ा.


वहीं 30 मार्च को गुवाहाटी में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच इस सीजन का 11वां मैच खेला गया, जहाँ CSK को हार का सामना करना पड़ा और एमएस धोनी को आलोचनाओं का. हालांकि इस मैच में राजस्थान की टीम को जीत मिली मगर कप्तान रियान पराग पर स्लो ओवर रेट के लिए 12 लाख का जुर्माना लगाया गया है.


वो अलग बात है कि रियान पराग को जुर्माने के गम से ज्यादा जीत की ख़ुशी होगी. लेकिन फिर भी इतनी बड़ी रकम का फाइन लगना कहीं ना कहीं खिलाड़ियों को परेशान जरूर कर देता होगा. हालांकि फैंस इन जुर्मानों को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया के माध्यम से दे रहे हैं. किसी ने कहा है कि “यह तो सरासर नाइंसाफी है”, तो कोई पूछ रहा “क्या कप्तान अपनी जेब से ये पैसा देता होगा या फ्रैंचाइज़ी इसमें उनकी मदद करती होगी?”


मामला चाहे जो भी हो, इतना तो तय है कि इस खेल में बड़े खिलाड़ी अक्सर करोड़ों में बात करते हैं. ये कुछ लाख के जुर्माने उन्हें शायद ही परेशान करते होंगे. बता दें कि इस समय पॉइंट्स टेबल पर मुंबई इंडियंस नीचे से टॉप पर है, इस टीम ने अपने दोनों मैच गवा दिए हैं. जबकि, RCB फिलहाल 2 जीत के साथ टॉप पर चल रही है.