ब्रेकिंग
दिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाददिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाद

IPL 2025 Final: फाइनल से ठीक पहले PBKS को योगराज सिंह की सलाह, कहा "ये काम करो और ट्रॉफी तुम्हारी"

IPL 2025 Final: आईपीएल 2025 फाइनल से पहले योगराज सिंह ने पंजाब किंग्स को दिया गुरु मंत्र। कहा ये काम अगर PBKS कर ले तो ट्रॉफी पर कब्ज़ा 100% तय।

IPL 2025 Final
आईपीएल 2025 फाइनल
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

IPL 2025 Final: आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुर और पंजाब किंग्स के बीच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। दोनों टीमें अपने पहले आईपीएल खिताब के लिए भिड़ेंगी, जिससे यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। ऐसे में अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर योगराज सिंह ने पंजाब किंग्स को समर्थन देते हुए एक खास सलाह दी है।


जहाँ उन्होंने विराट कोहली के विकेट को निर्णायक बताया गया है। यह फाइनल इसलिए भी खास है, क्योंकि यह केवल दूसरी बार है जब दोनों फाइनलिस्ट टीमें ऐसी हैं जो पहले कभी चैंपियन नहीं बनीं हैं। योगराज सिंह ने कहा है कि "पंजाब किंग्स के पास आरसीबी को हराकर पहला खिताब जीतने का शानदार मौका है।"


“अगर पंजाब ने विराट कोहली को जल्दी आउट नहीं किया, तो वे जरूर मुश्किल में पड़ सकते हैं। अगर वह क्रीज पर टिक गए, तो 250-300 रन भी चेज कर सकते हैं।” कोहली इस सीजन में शानदार फॉर्म में हैं, उन्होंने 55.82 की औसत और 146.53 के स्ट्राइक रेट से 614 रन बनाए हैं। योगराज ने सलाह दी कि पीबीकेएस को कोहली को पहले 10 ओवर में आउट करना होगा, वरना वह अकेले दम पर मैच पलट सकते हैं।


इसके लिए अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल जैसे गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में आक्रामक रणनीति अपनानी होगी। योगराज ने पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर की भी तारीफ की, जिन्हें उन्होंने कोहली के समकक्ष बताया। उन्होंने कहा, “श्रेयस अय्यर एक शानदार कप्तान और बल्लेबाज हैं। यह फाइनल कोहली बनाम अय्यर का मुकाबला होगा।” अय्यर ने इस सीजन में 39 छक्कों के साथ शानदार प्रदर्शन किया है और क्वालिफायर 2 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ नाबाद 87 रन बनाकर अपनी नेतृत्व क्षमता भी साबित की।


योगराज ने सुझाव दिया कि पीबीकेएस को अय्यर की आक्रामक बल्लेबाजी और रणनीतिक नेतृत्व पर भरोसा करना चाहिए। अगर पीबीकेएस पहले बल्लेबाजी करती है और 180+ रन बनाती है, तो अय्यर की कप्तानी में अर्शदीप और चहल की गेंदबाजी आरसीबी को दबाव में ला सकती है।


पंजाब किंग्स के लिए रणनीति की बात करें तो योगराज ने बल्लेबाजी में प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह की विस्फोटक शुरुआत पर जोर दिया है। ये दोनों पावरप्ले में 155-179 के स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं। हालांकि, अर्शदीप सिंह का हालिया फॉर्म चिंता का विषय जरूर है, क्योंकि उन्होंने पिछले पांच में से चार मैचों में विकेट नहीं लिया है।

संबंधित खबरें