ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

IPL 2025: “टीम के दयनीय प्रदर्शन का जिम्मेदार ऑक्शन”, कोच फ्लेमिंग के बयान के बाद फैंस ने पूछा “तो वहां करने क्या गए थे?”

IPL 2025: चेन्नई सुपरकिंग्स के प्लेऑफ्स की रेस से पूरी तरह बाहर हो जाने के बाद अब इस टीम के कोच स्टीफेन फ्लेमिंग ने नया बहाना मारा है. जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें फैंस के गुस्से का शिकार होना पड़ रहा.

IPL 2025
रविचंद्रन अश्विन, एमएस धोनी और स्टीफेन फ्लेमिंग
© google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

IPL 2025: शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मैच में भी चेन्नई की टीम जीत हासिल करने में नाकामयाब रही. हैदराबाद की टीम ने धोनी के धुरंधरों को 5 विकेट से मात देते हुए उनकी प्लेऑफ्स में जाने के सपने को चकनाचूर कर दिया है. इसके ठीक बाद अब चेन्नई के कोच स्टीफेन फ्लेमिंग का बयान सामने आया है. जिसने पहले से गुस्से में चल रहे फैंस को और भी आक्रोशित करने का काम किया है.


हैदराबाद के खिलाफ मिली हार का जिम्मेदार कोच फ्लेमिंग ने ऑक्शन को बताया है. उनका कहना है कि “हमलोग मेगा ऑक्शन का सही से फायदा नहीं उठा पाए. बाकी की टीमें इस मामले में हमसे बेहतर निकलीं. इसी का अंजाम हमें भुगतना पड़ और अब हमारी टीम इस स्थिति में है”. फ्लेमिंग के इस बयान के बाद फैंस ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं.


कोई फ्लेमिंग की ईमानदारी को सलाम कर रहा है, तो कोई उनके इस बयान को टीम के आत्मविश्वास को तोड़ने वाला बतला रहा. एक फैन ने तो यह सवाल भी किया है कि “अगर ऑक्शन का फायदा सही से नहीं उठा पाए तो वहां करने क्या गए थे?” जबकि कई फैंस ने इस बात को सही करार देते हुए कहा है कि “चेन्नई ने ऑक्शन में कई गलतियां की हैं, उन्हीं में से एक है अश्विन को 9 करोड़ में खरीदना”.


बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स इस वक्त 7 मैचों में हार के साथ अंकतालिका में अंतिम पायदान पर है. अब इस टीम के प्लेऑफ्स में जाने की उम्मीदें पूरी तरह से चकनाचूर हो गई हैं. रुतुराज गायकवाड़ के चोटिल होकर बाहर हो जाने के बाद एमएस धोनी ने इस टीम की कप्तानी को वापस संभाला मगर उससे भी कोई फायदा नहीं हुआ. फैंस को चमत्कार की उम्मीद थी मगर वह उम्मीद अब पूरी तरह से टूट चुकी है.