ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

IPL 2025: हैदराबाद की हार से मायूस थे ईशान किशन...फिर नीता अंबानी ने छोटे बच्चे की तरह संभाला

IPL 2025: आईपीएल 2025 के गुरुवार के मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को मुंबई इंडियंस ने 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच के बाद मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी की एक फोटो ईशान किशन के साथ वायरल हो रही है।

IPL 2025
हार से मायूस ईशान किशन को नीता अंबानी ने छोटे बच्चे की तरह संभाला
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

IPL 2025: आईपीएस 2025 के मैच में गुरुवार को मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर शानदार जीत दर्ज की। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम सिर्फ 162 रन बना पाई। जवाब में मुंबई ने 19वें ओवर की पहली गेंद पर इस मैच को जीत लिया। इस मैच में ईशान किशन का प्रदर्शन खराब रहा। मैच के बाद ईशान मायूस नजर आए। जिसके बाद उन्हें मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी सपोर्ट करती हुईं नजर आईं।


मैच के बाद मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी और ईशान किशन वानखेड़े स्टेडियम में मिले। मैच के बाद खिलाड़ी हाथ मिला रहे थे और अपनी-अपनी टीम की ओर जा रहे थे। तभी ईशान किशन नीता अंबानी के पास गए और उन्हें मुस्कुराकर नमस्ते किया। नीता अंबानी ने भी ईशान को प्यार से जवाब दिया और उनके गाल पर थपकी दी। ईशान ने मुंबई की मालकिन से कुछ बातें कीं और फिर हैदराबाद की टीम में वापस चले गए।


आपको बता दें कि आईपीएल 2025 की नीलामी से पहले ईशान किशन 7 सीजन तक मुंबई टीम में थे। बाद में उन्हें हैदराबाद ने बड़ी रकम देकर खरीद लिया। यह पहली बार था जब ईशान विरोधी टीम के खिलाड़ी के तौर पर वानखेड़े स्टेडियम में खेल रहे थे। हालांकि मैंच में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। वे सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए। 

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता