ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

तीसरे टी- 20 मैच से पहले बाहर हुए न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन, टिम साउथी संभालेंगे कमान

DESK : भारत और न्यूजीलैंड के बिच हो रही टी - 20 सीरीज को लेकर बड़ी जानकारी निकल कर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि,तीसरे टी-20 मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान केन

तीसरे टी- 20 मैच से पहले बाहर हुए न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन, टिम साउथी संभालेंगे कमान
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK :  भारत और न्यूजीलैंड के बिच हो रही टी - 20 सीरीज को लेकर बड़ी जानकारी निकल कर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि,तीसरे टी-20  मैच में  न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन बाहर रहेंगे। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसकी जानकारी देते हुए बताया कि  केन विलियमसन टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला नहीं खेलेंगे।


बताया जा रहा है कि, केन विलियमसन के तीसरे टी- 20 में नहीं खलने के पीछे की वजह उनका पहले से तय एक मेडिकल अपॉइंटमेंट है। जिसके बाद  टीम में उनके जगह मार्क चैपमैन को जगह दी जा रही है। वह आज  टीम के साथ प्रैक्टिस सेशन में जुड़ गए हैं। वहीं, केन विलियमसन के इस मुकाबले से बाहर होने के बाद कीवी तेज गेंदबाज टिम साउथी न्यूजीलैंड टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। बता दें कि, साउदी कीवी टीम में शामिल अनुभवी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने पिछले मैच में हैट्रिक ली थी। 


गौरतलब हो कि, भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला मंगलवार (22 नवंबर) को नेपियर में खेला जाना है। ऐसे में न्यूजीलैंड टीम को बड़ा झटका लगा है। पिछले मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 52 गेंदों पर 62 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और दो छक्के भी जड़े थे। हालांकि केन कीवी टीम को इस मुकाबले में जीत नहीं दिला पाएं पर उन्होंने पूरे मैच में शानदार संघर्ष किया था।