ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

ICC ने जारी किया क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए नॉमिनेट खिलाड़ी की लिस्ट, भारत से सूर्या का नाम शामिल

DESK : आईसीसी ने हर साल की तरह इस साल भी अपने ख़ास अवार्ड टी- 20 क्रिकेटर ऑफ़ द इयर के लिए नॉमिनेशन का नाम जारी कर दिया है। हर बार की तरह इस बार भी आईसीसी मेस टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर

ICC ने जारी किया क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए नॉमिनेट खिलाड़ी की लिस्ट, भारत से सूर्या का नाम शामिल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : आईसीसी ने हर साल की तरह इस साल भी अपने ख़ास अवार्ड टी- 20 क्रिकेटर ऑफ़ द इयर के लिए नॉमिनेशन का नाम जारी कर दिया है। हर बार की तरह इस बार भी आईसीसी मेस टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2022' के लिए चार अलग-अलग देशों के खिलाड़ियों को नॉमिनेट किया गया है। जिसमें भारत के भी एक बल्लेबाज का नाम शामिल किया गया है। 


बता दें कि,आईसीसी के इस टी- 20 क्रिकेटर ऑफ़ द इयर के लिए भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम से जिसका नाम शामिल किया गया है। वह अपने धाकड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं।  इनका नाम सूर्यकुमार यादव है।  यह पूरा साल बतौर टी- 20 बल्लेबाज उनका एकतरफा कब्ज़ा रहा है। सूर्या ने इस साल टी20 फॉर्मेट में 187.43 के स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा 1164 रन बनाए है।  उन्होंने इस साल 68 छक्के भी जड़े हैं।  टी20 में उन्होंने इस साल नो अर्धशतक और दो शतक भी जड़े हैं। सूर्यकुमार यादव फिलहाल आईसीसी रैंकिंग में नंबर वन पर हैं। 


इसके आलावा इस बार आईपीएल में सबसे महंगा खरीदे जाने वाले इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल किया गया है। इससे पहले भी सैम करन इस साल हुए टी20 वर्ल्ड कप के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 13 विकेट अपने नाम किए, पूरे साल में उन्होंने 19 मुकाबले खेले जिसमें उनके नाम 25 विकेट और 67 रन रहे। उनके इस शानदार खेल की वजह से ही आईपीएल ऑक्शन में भी उनपर अब तक की सबसे बड़ी बोली लगी।


इस लिस्ट में एक पाकिस्तानी बल्लेबाज को भी शामिल किया गया है। पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को इस लिस्ट में  शामिल किया गया है। उन्होंने 25 टी-20 मैचों में 996 रन बनाए है। वहीं इस दौरान उन्होंने नौ केच और तीन स्टंपिंग भी की है। रिजवान के नाम इस साल टी20 में 10 अर्धशतक भी हैं। वो इस समय आईसीसी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर हैं। 


इस लिस्ट में  जो अंतिम नाम शामिल किया गया है वो जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर कप्तान सिकंदर रजा है. इनके लिए भी यह  बेहद खास रहा है।  रजा ने टी20 वर्ल्ड कप में कमाल का खेल दिखाया। इस साल उन्होंने टी20 में 150 से ज्यादा से स्ट्राइक रेट से 735 रन बनाए।वहीं 25 विकेट भी लिए। टी20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत में भी सिकंदर का अहम रोल रहा था।