ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

भारत से छिना नंबर-1 टेस्ट टीम का ताज : टी-20 और वनडे में कायम है भारत की बादशाहत

DESK : आईसीसी ने सालाना अपडेट के बाद ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। इस अपडेट के बाद भारत से नंबर-1 टेस्ट टीम का ताज छिन गया है। हालांकि वनडे और टी-20 में भारत की बादशाहत अभी भी बरकरार

भारत से छिना नंबर-1 टेस्ट टीम का ताज : टी-20 और वनडे में कायम है भारत की बादशाहत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : आईसीसी ने सालाना अपडेट के बाद ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। इस अपडेट के बाद भारत से नंबर-1 टेस्ट टीम का ताज छिन गया है। हालांकि वनडे और टी-20 में भारत की बादशाहत अभी भी बरकरार है।  वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 के फाइनल में भारत को धूल चटाने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अब टेस्ट में पहला पायदान हासिल कर लिया है। 


दरअसल, आईसीसी के इस सालाना अपडेट के बाद टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की 124 रेटिंग है। वहीं भारत 120 रेटिंग के साथ दूसरे पायदान पर है। जबकि इंग्लैंड 105 रेटिंग्स के साथ तीसरे पायदान पर बरकरार है। इनके अलावा टेस्ट रैंकिंग में चौथे से नौवें पायदान तक किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है। साउथ अफ्रीका (103) चौथे, न्यूजीलैंड (96) 5वें, पाकिस्तान (89) 6ठे, श्रीलंका (83) 7वें, वेस्टइंडीज (82) 8वें और बांग्लादेश (53) 9वें के स्थान पर है।


हालांकि टेस्ट टीम में नंबर-1 का ताज खोने वाली टीम इंडिया की वनडे क्रिकेट फॉर्मेट में बादशाहत बरकरार है। वनडे रैंकिंग में ताजा अपडेट के बाद भारत कुल 122 रेटिंग्स के साथ पहले स्थान पर और ऑस्ट्रेलिया 116 रेटिंग्स के साथ दूसरे पायदान पर है। भारत के पास 6 रेटिंग्स की बढ़त है। इस सूची में साउथ अफ्रीका 112 रेटिंग्स के साथ ऑस्ट्रेलिया के करीब पहुंच गया है। वह तीसरे पायदान पर है। जबकि पाकिस्तान 106 और न्यूजीलैंड 101 रेटिंग के साथ टॉप-5 में हैं।


उधर, आईसीसी के सालाना अपडेट के बाद भारत टी-20 रैंकिंग में 264 रेटिंग्स के साथ सबसे ऊपर पहले पायदान पर है। यहां भी ऑस्ट्रेलिया दूसरे पायदान पर है। उनके खाते में 257 रेटिंग है। तीसरे नंबर पर मौजूद इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 रेटिंग्स का अंतर रह गया है। इंग्लैंड 252 रेटिंग्स के साथ तीसरे स्थान पर है। साउथ अफ्रीका (250) दो पायदान की छलांग लगाकर छठे से चौथे स्थान पर पहुंच गया है और वह इंग्लैंड से केवल दो रेटिंग पीछे है। पाकिस्तान (247) को दो स्थान का नुकसान हुआ है और वह अब सातवें स्थान पर है। स्कॉटलैंड (192) जिम्बाब्वे (191) को पछाड़कर 12वें स्थान पर पहुंच गया है।