ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

India-South Africa T20: "3 बोरा गेहूं बेचकर आए थे, पैसा वापस करो" चौथा टी20 मैच रद्द होने पर फैंस ने मचाया बवाल

India-South Africa T20: लखनऊ में भारत-साउथ अफ्रीका चौथा टी20 मैच घने कोहरे-स्मॉग की वजह से रद्द। आक्रोशित दर्शकों ने माँगा रिफंड, एक ने कहा "तीन बोरा गेहूं बेचकर आए थे" वीडियो वायरल..

India-South Africa T20
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

India-South Africa T20: लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में 17 दिसंबर को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चौथा टी20 मैच बिना एक गेंद फेंके रद्द हो गया। घने कोहरे और स्मॉग के कारण विजिबिलिटी बेहद कम थी, अंपायरों ने कई निरीक्षण के बाद मैच कैंसल कर दिया। इससे स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शक बेहद निराश हुए और कई ने टिकट का पैसा वापस मांगते हुए हंगामा किया।


एक दर्शक का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह भावुक होकर बोला "हम तीन बोरा गेहूं बेचकर मैच देखने आए थे, हमारा पैसा वापस करो।" कई अन्य फैंस ने भी यही मांग की, क्योंकि वे दूर-दराज से टिकट खरीदकर आए थे। बीसीसीआई और यूपीसीए से रिफंड की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है जो आमतौर पर ऐसे मामलों में ऑनलाइन ऑटोमैटिक ही होती है।


इधर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मैच रद्द होने पर बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने एक्स पर लिखा "दिल्ली का प्रदूषण अब लखनऊ पहुंच गया है। इसीलिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच नहीं हो पा रहा। यह कोहरा नहीं, स्मॉग है। हमने जो पार्क शुद्ध हवा के लिए बनवाए थे, बीजेपी इवेंटबाजी करवा कर बर्बाद करना चाहती है। भाजपा न इंसान के सगे हैं न पर्यावरण के। मुंह ढक लीजिए कि आप लखनऊ में हैं।"


ज्ञात हो कि पांच मैचों की सीरीज अब 2-1 से भारत के पक्ष में है। आखिरी मैच अहमदाबाद में खेला जाएगा। कोहरे-स्मॉग ने न केवल खेल बिगाड़ा, बल्कि लखनऊ में बढ़ते प्रदूषण की गंभीर समस्या को भी उजागर कर दिया है। दर्शकों की निराशा समझी जा सकती है, उम्मीद है कि इन्हें रिफंड जल्द ही मिल जाएगा।