ब्रेकिंग
निशांत कुमार ने दिल्ली में जेपी नड्डा से की मुलाकात, बिहार में ट्रॉमा सेंटर और सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों के विस्तार की रखी मांगबिहार में नदियों से बढ़ेगा कारोबार, एनडब्ल्यू-1 पर बनेंगे 16 नए सामुदायिक जेटी; व्यापार को मिलेगी रफ्तारATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, दो दर्जन से अधिक मामलों में थी तलाश; लोगों को ऐसे बनाता था शिकार‘भाभी से अफेयर’ का ताना सुन भड़का पति: पत्नी की चाकू से कर दी हत्या, खुद थाने पहुंचकर कबूला जुर्मबिहार में पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ASI समेत चार पुलिसकर्मी अरेस्ट; CDR में हुआ खुलासानिशांत कुमार ने दिल्ली में जेपी नड्डा से की मुलाकात, बिहार में ट्रॉमा सेंटर और सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों के विस्तार की रखी मांगबिहार में नदियों से बढ़ेगा कारोबार, एनडब्ल्यू-1 पर बनेंगे 16 नए सामुदायिक जेटी; व्यापार को मिलेगी रफ्तारATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, दो दर्जन से अधिक मामलों में थी तलाश; लोगों को ऐसे बनाता था शिकार‘भाभी से अफेयर’ का ताना सुन भड़का पति: पत्नी की चाकू से कर दी हत्या, खुद थाने पहुंचकर कबूला जुर्मबिहार में पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ASI समेत चार पुलिसकर्मी अरेस्ट; CDR में हुआ खुलासा

IND vs ENG U-19 Final: भारत छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियन, वैभव सूर्यवंशी की 175 रनों की ऐतिहासिक पारी

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 100 रन से हराकर छठी बार खिताब जीता। वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंदों में 175 रन की ऐतिहासिक पारी खेली।

स्पोर्ट्स न्यूज
बिहार के लाल ने कर दिया कमाल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

India vs England U19 World Cup Final: ICC मेन्स अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर रिकॉर्ड छठी बार खिताब अपने नाम कर लिया। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इस मुकाबले में भारत पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहा और एक भी मैच नहीं गंवाया।


भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया, जो पूरी तरह सही साबित हुआ। भारत की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए मात्र 80 गेंदों में 175 रन बनाए। उनकी इस ऐतिहासिक पारी की बदौलत भारत ने इंग्लैंड के सामने 412 रनों का विशाल लक्ष्य रखा।


वैभव सूर्यवंशी की ऐतिहासिक पारी

भारत की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही और 20 रन के स्कोर पर आरोन जॉर्ज (9 रन) आउट हो गए। इसके बाद वैभव सूर्यवंशी और कप्तान आयुष म्हात्रे ने पारी को संभाला। वैभव ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 55 गेंदों में शतक पूरा किया। उन्होंने अपनी पारी में 15 चौके और 15 छक्के जड़े और इंग्लिश गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। भारत ने लगातार रन गति बनाए रखी और 50 रन सिर्फ 8 ओवर में पूरे कर लिए।


इंग्लैंड की पारी लड़खड़ाई

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही और जोसेफ मूर्स (17 रन) सस्ते में आउट हो गए। इसके बाद बेन डॉकिन्स और बेन मेस ने दूसरे विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी की। खिलान पटेल ने मेस को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। मेस ने 27 गेंदों में 45 रन बनाए। इंग्लैंड को तीसरा झटका कप्तान थॉमस रेव (31 रन) के रूप में लगा। सलामी बल्लेबाज बेन डॉकिन्स ने अर्धशतक जमाया, लेकिन वे ज्यादा देर टिक नहीं पाए और 56 गेंदों पर 66 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद इंग्लैंड की पारी बिखरती चली गई।


कालेब फाल्कनर का संघर्ष

177 रन पर सात विकेट गिरने के बाद कालेब फाल्कनर और जेम्स मिंटो ने आठवें विकेट के लिए 92 रनों की साझेदारी कर इंग्लैंड को संभालने की कोशिश की। मिंटो 28 रन बनाकर आउट हुए। फाल्कनर ने अकेले दम पर संघर्ष किया और 67 गेंदों में 115 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 7 छक्के शामिल थे। हालांकि, उनकी यह पारी भी इंग्लैंड को हार से नहीं बचा सकी। पूरी इंग्लिश टीम 40.2 ओवर में 311 रन पर सिमट गई।


भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन

भारत की ओर से आर.एस. अम्बरीश ने तीन विकेट झटके, जबकि दीपेश देवेंद्रन को दो सफलताएं मिलीं। अन्य गेंदबाजों ने भी कसी हुई गेंदबाजी कर इंग्लैंड को बड़े लक्ष्य के करीब नहीं पहुंचने दिया।


भारत का रिकॉर्ड छठा खिताब

इस जीत के साथ भारत ने 2000, 2008, 2012, 2018, 2022 और 2026 में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने का रिकॉर्ड बनाया। यह भारत का लगातार छठा फाइनल और कुल 10वां फाइनल था। वहीं इंग्लैंड अब तक सिर्फ एक बार, 1998 में, यह खिताब जीत सका है। वैभव सूर्यवंशी की ऐतिहासिक पारी और भारतीय टीम के शानदार ऑल-राउंड प्रदर्शन के दम पर भारत ने एक बार फिर अंडर-19 क्रिकेट में अपनी बादशाहत साबित कर दी।






टैग्स