ब्रेकिंग
समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई✦समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई

फुहा फुटबॉल महासंग्राम: दूसरे दिन एकौना ने पिरोटा को हराकर दर्ज की शानदार जीत

Bhojpur News: फुहा, भोजपुर में जारी फुटबॉल महासंग्राम के दूसरे दिन दक्षिण एकौना फुटबॉल क्लब ने पिरोटा को 1-0 से हराकर टूर्नामेंट में शानदार जीत दर्ज की। मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

Bhojpur News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bhojpur News: वीर कुंवर सिंह क्रीड़ा स्थल फुहा, भोजपुर में जारी प्रतिष्ठित "फुटबॉल टूर्नामेंट (2025)" के दूसरे दिन आज एक बेहद ही कांटे का मुकाबला देखने को मिला। हजारों फुटबॉल प्रेमियों की उपस्थिति में खेले गए इस मैच में दक्षिण एकौना फुटबॉल क्लब ने एम.एन.एफ.सी. पिरोटा को 1-0 से पराजित करते हुए अगले दौर में अपनी जगह सुनिश्चित की और टूर्नामेंट में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। 


रविवार, 31 अगस्त को शाहबाद हीरोज आरा और फुहा फुटबॉल क्लब के बीच हुए उद्घाटन मैच के बाद आज, सोमवार 1 सितंबर को दक्षिण एकौना और पिरोटा की टीमें आमने-सामने थीं। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने एक-दूसरे पर दबाव बनाने की कोशिश की। मध्यांतर तक कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो पाई, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई। दूसरे हाफ में, दक्षिण एकौना फुटबॉल क्लब ने अपनी रणनीति में बदलाव किया और अधिक आक्रामक खेल दिखाया।  उनके प्रयासों का फल तब मिला जब उन्होंने एक शानदार मूव बनाते हुए पिरोटा के मजबूत डिफेंस को भेदकर एकमात्र निर्णायक गोल दागा। 


पिरोटा की टीम ने इसके बाद बराबरी करने के कई प्रयास किए, लेकिन एकौना के मुस्तैद गोलकीपर और सधे हुए डिफेंस ने उनके हर हमले को नाकाम कर दिया। मैच के अंतिम क्षणों तक पिरोटा ने गोल दागने की पुरजोर कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए और आखिरकार दक्षिण एकौना फुटबॉल क्लब ने 1-0 से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। 


फुहा ग्रामवासी द्वारा आयोजित यह टूर्नामेंट 31 अगस्त से 7 सितंबर तक चलेगा, जिसमें 6 सितंबर को विश्राम दिवस होगा और 7 सितंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस रोमांचक जीत के बाद दक्षिण एकौना फुटबॉल क्लब के समर्थकों में जबरदस्त उत्साह का माहौल है और वे अपनी टीम से टूर्नामेंट में आगे भी ऐसे ही शानदार प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता