ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

साल 2025 शुरू होते ही Yuzvendra Chahal को लग सकता है बड़ा झटका ! धनश्री वर्मा से तलाक लेने की चर्चा तेज

कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा और क्रिकेटर यजुवेंद्र सिंह चहल की शादी ठीक नहीं चल रही है। कपल ने एक दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो भी कर दिया है।

yuzi chahal
कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा और क्रिकेटर यजुवेंद्र सिंह चहल के तलाक के फैले रूमर्स
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

yuzvendra chahal : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर यह है कि युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के रिश्ते में तनाव नजर आ रहा है। हाल ही में दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है और युजवेंद्र ने धनश्री के साथ अपनी सभी फोटो भी डिलीट कर दी हैं, जबकि धनश्री ने युजवेंद्र को तो अनफॉलो कर दिया, लेकिन उनकी फोटो अभी भी अपने इंस्टाग्राम पर रखी हैं।


वहीं, एक मीडिया रिपोर्ट की मानें तो तलाक की बातें सच हैं और तलाक का फैसला ले लिया गया है, बस औपचारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है। ऐसे में यह खबर दोनों के फैंस के लिए काफी चौंकाने वाली  हो सकती है, खासकर क्योंकि दोनों की शादी 2020 में हुई थी और वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें फैंस के बीच शेयर करते रहे हैं।


दरअसल, काफी समय से दोनों के बीच रिश्ते में अनबन और दूरियां बढ़ने की चर्चा हो रही थी। धनश्री और युजवेंद्र काफी समय से अलग-अलग रह रहे थे, जिससे उनके रिश्ते में दूरियों की अटकलें लगाई जा रही थीं। हालांकि, इस बारे में दोनों ने कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया था। लेकिन सोशल मीडिया पर तस्वीरें डीलीट करना और फोटो हटाना इस बात का सबूत है कि ये कपल जल्द ही अलग होने के लिए तैयार है।


आपको बता दें कि पिछले कुछ महीनों में युजवेंद्र सिंह चहल के सोशल मीडिया पोस्ट में उदासी और आत्मनिरीक्षण के पस्ट नजर आ रहे थे जिसमें से कई तो क्रिकेटर के अकेलेपन की तरफ इशारा कर रहे थे। वहीं दूसरी ओर उनके कैप्शन अक्सर आध्यात्मिक विषयों पर आधारित थे, जिससे फैंस उनकी भावनात्मक स्थिति के बारे में अनुमान लगा रहे हैं।