ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Death After Six: छक्का लगाने के ठीक बाद बल्लेबाज की मौत, मैदान में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल

Death After Six: पंजाब के फिरोजपुर में क्रिकेट मैच के दौरान 49 रन बनाकर खेल रहे हरजीत सिंह को छक्का मारने के ठीक बाद हार्ट अटैक आया और मैदान पर ही उनकी मौत हो गई। वायरल हुआ वीडियो

Death After Six
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Death After Six: पंजाब के फिरोजपुर जिले के गुरुहरसहाय कस्बे में डीएवी स्कूल के मैदान पर एक स्थानीय क्रिकेट मैच के दौरान दुखद घटना घटी है। 49 रन बना खेल रहे बल्लेबाज हरजीत सिंह ने एक शानदार छक्का लगाया, लेकिन इसके तुरंत बाद उन्हें हार्ट अटैक आया और वे मैदान पर गिर पड़े। साथी खिलाड़ियों ने उन्हें सीपीआर देने की कोशिश की लेकिन हरजीत को बचाया नहीं जा सका और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।


हरजीत सिंह पेशे से बढ़ई थे और अपनी सक्रिय जीवनशैली व क्रिकेट के प्रति जुनून के लिए जाने जाते थे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें हरजीत को सफेद और काली टी-शर्ट में छक्का मारने के बाद अचानक बैठते हैं और फिर सीने में दर्द के कारण उन्हें लेटते हुए देखा जा सकता है। यह दृश्य खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए काफी झकझोर देने वाला था।


https://x.com/rabishpost/status/1939208057806037166


हाल में इस तरह की घटनाएं काफी देखी जा रही हैं जहाँ व्यक्ति को अचानक दिल का दौरा पड़ता है और वह मौत के मुंह में समा जा रहा। कोई जिम में एक्सरसाइज करते हुए काल के गाल में जा रहा तो कोई नृत्य करते समय। कई लोगों की मृत्यु तो उस वक़्त भी हुई है जब वे कोई विशेष कार्य नहीं कर रहे थे।