ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Cricket News: “युवराज उसे क्रिस गेल बना देगा”, अर्जुन तेंदुलकर पर योगराज सिंह का बड़ा बयान, फैंस बोले “चाचा, वो गेंदबाज है”

Cricket News: अपने बयानों के लिए मशहूर योगराज सिंह ने इस बार सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर पर भविष्यवाणी कर दी है और देखते ही देखते उन्हें क्रिस गेल बनाने की बात कह दी है, हालांकि फैंस इसे लेकर थोड़े असमंजस में हैं.

Cricket News
क्रिस गेल, अर्जुन तेंदुलकर, युवराज सिंह और योगराज सिंह
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Cricket News: अपने विवादित बयानों की वजह से अक्सर चर्चा में रहने वाले योगराज सिंह ने फिर एक बार बड़ा बयान दिया है. जिसे फैंस पचा नहीं पा रहे, फैंस को यह समझ नहीं आ रहा है कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है. युवराज सिंह के पिता योगराज ने कहा है कि अगर युवराज सिंह तीन महीने तक अर्जुन तेदुलकर को अपने साथ रख लें तो वह क्रिस गेल बन जाएगा.


योगराज के कहने का मतलब यह है कि अर्जुन तेंदुलकर युवराज सिंह के संरक्षण में गेल की तरह एक विस्फोटक बल्लेबाज बन जाएँगे. अब फैंस इस बात को इसलिए नहीं समझ पा रहे हैं क्योंकि अर्जुन तेंदुलकर तो एक गेंदबाज हैं. आखिर एक गेंदबाज को बल्लेबाज में तब्दील क्यों और कैसे किया जाएगा. हां, अगर योगराज यह कहते कि अर्जुन को ब्रेट ली या शोएब अख्तर में तब्दील कर दिया जाएगा तो समझ में आता.


एक मिनट, बात फिर भी फैंस के पल्ले नहीं पड़ती क्योकि युवराज खुद एक बल्लेबाज रहे हैं. वह एक तेज गेंदबाज को ट्रेनिंग कैसे दे पाएंगे. खैर, योगराज अपने इस बयान के बाद एक बार फिर से चर्चा में हैं. इस बात में कोई शक नहीं कि युवराज सिंह ने शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा जैसे बल्लेबाजों को अपनी मेहनत से निखारा है. आज ये दोनों जो भी हैं उसमें युवराज का अहम योगदान है.


संभव यह भी है कि युवराज अर्जुन को अपने संरक्षण में लेकर उन्हें एक अच्छा बल्लेबाज बना दें और आगे चलकर अर्जुन एक अच्छे हरफनमौला खिलाड़ी में तब्दील हो जाएं. लेकिन बता दें कि यह काफी मुश्किल काम होगा. अभी एक गेंदबाज के रूप में ही अर्जुन सही से विकसित नहीं हो पाए हैं, ऐसे में उन पर दोहरा बोझ डालना तो कहीं से भी सही नहीं होगा.


बताते चलें कि अर्जुन तेंदुलकर कुछ समय के लिए योगराज सिंह के संरक्षण में रहे थे. लेकिन इसका कोई विशेष फायदा उनके प्रदर्शन में नजर नहीं आया. आईपीएल में अर्जुन को कुछ मौके मुंबई इंडियंस की तरफ से दिए गए मगर वह इस दौरान अपनी गेंदबाजी से कोई ख़ास छाप छोड़ नहीं पाए. अब ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि उनके पिता सचिन तेंदुलकर इस बारे में क्या फैसला लेते हैं और किस दिग्गज को अर्जुन के करियर को पटरी पर लाने की कमान सौंपी जाती है.