ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Cricket News: "काश वो ऑस्ट्रेलियन होता..", इस भारतीय क्रिकेटर पर जान छिड़कते हैं ट्रैविस हेड, कह दी ऐसी बात कि गदगद हुए फैंस

Cricket News: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने इस भारतीय दिग्गज के बारे में काफी कुछ कहा है, उनका कहना है कि अगर यह भारतीय क्रिकेटर ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलता तो मजा ही आ जाता.

Cricket News:
ट्रैविस हेड और टीम इंडिया
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Cricket News: भारतीय क्रिकेट फैंस ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ट्रैविस हेड से खौफ खाते हैं इस बात में तो जरा भी शक नहीं है, और खाएं भी क्यों ना, इस बल्लेबाज ने कई मौकों पर भारतीय क्रिकेट फैंस की नींद हराम जो की है. एकदिवसीय विश्वकप का फ़ाइनल भला कौन भूल सकता है. इसके अलावे भी कई ऐसे मौके आए हैं जब इस बल्लेबाज ने भारतीय टीम की दुर्गति की है.


लेकिन क्या आपको पता है, ऐसा कौन सा भारतीय बल्लेबाज है जिस पर ट्रैविस हेड जान छिड़कते हैं और उनका कहना है कि काश यह खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया का होता और उसी टीम के लिए क्रिकेट खेलता. यह बल्लेबाज और कोई नहीं बल्कि भारत के कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं. जिन्होंने कई मौकों पर ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाई है.


इसा ताजा उदाहरण तो हमें 2024 के टी20 विश्वकप में ही देखने को मिला था. जब ट्रैविस हेड से यह पूछा गया कि ऐसा कौन सा भारतीय बल्लेबाज है जो उनका पसंदीदा है तो उन्होंने बिना देरी के कहा “रोहित शर्मा”. साथ ही हेड ने यह भी कबूला कि रोहित इकलौते ऐसे भारतीय क्रिकेटर हैं जिनके बारे में वह सोचते हैं कि काश यह बंदा ऑस्ट्रेलियन होता. हेड के इस खुलासे के बाद रोहित शर्मा के फैंस तो मानो गदगद हैं.


उनका कहना है कि सिर्फ हेड ही नहीं बल्कि दुनिया की हर एक क्रिकेट टीम यह चाहती है कि रोहित शर्मा उनकी टीम का हिस्सा होते मगर ऐसा संभव तो नहीं है. बताते चलें कि रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने हाल के वर्षों में इतिहास रचने का काम किया है. चाहे बात टी20 विश्कप जीतने की हो या फिर चैंपियंस ट्रॉफी जितने की हो, शर्मा जी ने हर मामले में बाजी मारी है. अब बस 2027 का एकदिवसीय विश्वकप भारतीय टीम उनकी कप्तानी में उठा ले, फिर क्या, वे एमएस धोनी के बाद यह तीनों ICC ट्रॉफी उठाने वाले दूसरे कप्तान बन जाएंगे.