ब्रेकिंग
पटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोलीभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांगअमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनापटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोलीभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांगअमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूना

Champions Trophy 2025 : सेमीफाइनल से ठीक पहले कंगारुओं को पटखनी देने के लिए सुनील गावस्कर की रोहित शर्मा को बड़ी सलाह, “ऐसा करो और कंगारुओं को दो आराम से मात”

Champions trophy 2025 semifinal sunil gavaskars advice to rohit Sharma on betaing australia

champions trophy 2025
rohit gavaskar advice
© GOOGLE
Viveka Nand
3 मिनट

Champions Trophy 2025 : भारतीय टीम मंगलवार को ऑस्ट्रेलियन टीम से पहले सेमीफाइनल में दो-दो हाथ करती नजर आएगी. जहाँ टीम इंडिया अपने तीनो ग्रुप मैच जीतकर आत्मविश्वास से लबरेज है तो वहीं दूसरी ओर कंगारू भारतीय टीम की अकड़ तोड़ने का मन बनाए इस मैच में उतरेंगे. वैसे भी यह जग जाहिर है कि जब बात बड़े मौकों कि आती है तो ऑस्ट्रेलियन टीम और भी ज्यादा खतरनाक हो जाती है. फिर यह तो चैंपियंस ट्रॉफी का सेमीफाइनल है.


चेज करो मैच जीतो 

इसका महत्त्व समझाते हुए पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर ने भारत के कप्तान रोहित शर्मा को एक महत्वपूर्ण सलाह दी है. सुनील गावस्कर का कहना है कि भारतीय कप्तान को आज के मैच में चेज करने कि कोशिश करनी चाहिए. इससे मैच जीतने के चांस बढ़ जाएंगे. हालांकि ऐसा तभी संभव होगा जब रोहित शर्मा आज टॉस जीत पाने में कामयाब रहते हैं. इस मामले में हालांकि रोहित काफी बदकिस्मत चल रहे हैं.


टॉस में रोहित बदकिस्मत

न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए आखिरी ग्रुप स्टेज मैच में भी हिटमैन टॉस जीतने में नाकामयाब साबित हुए थे. इस नाकामी के साथ ही वह एकदिवसीय मैचों में लगातार 13 टॉस हारने वाले विश्व के तीसरे कप्तान बन गए थे. जिसके बाद सोशल मीडिया पर भी उनकी खासी किरकिरी हुई थी. हालांकि आज कुछ भी संभव है और अगर रोहित टॉस जीतने में कामयाब रहते हैं तो पहले गेंदबाजी करना ही सबसे बेहतर विकल्प होगा. 


कंगारुओं कि कमजोरी 

गावस्कर के अनुसार ऑस्ट्रेलियन टीम के प्रमुख गेंदबाज इस टूर्नामेंट से गायब हैं और इस टीम के पास तगड़े स्पिनर्स कि भी कमी है. जिसका फायदा भारतीय टीम को उठाना चाहिए. वहीं ऑस्ट्रेलियन टीम की बैटिंग काफी मजबूत है और अगर उन्हें चेज करने का मौका मिलता है तो टीम इंडिया के लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है. भारतीय टीम में एक से बढ़कर एक स्पिनर्स के होने का फायदा टीम को मिल रहा है और न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी मैच में भी इसी वजह से भारतीय टीम जीत दर्ज कर पाई थी.


स्पिनर्स का जाल

जिसमें फिरकी गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती का पंजा सबसे अहम कारण रहा था. गावस्कर को पूरा यकीन है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस महतवपूर्ण मैच में भी वरुण चक्रवर्ती व भारत के अन्य स्पिनर्स जैसे अक्षर पटेल, रविन्द्र जडेजा इत्यादि x फैक्टर कि भूमिका निभा सकते हैं. देखना दिलचस्प होगा कि पूर्व दिग्गज कि बातें आज के मैच में कितनी सही साबित हो पाती हैं.