ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

Brendon Mccullum: 'बैजबॉल' को लेकर इंग्लैंड टीम का मजाक उड़ाने वालों को ब्रेंडन मैक्कुलम का करारा जवाब, कहा "लोग समझ ही नहीं पाए"

Brendon Mccullum: ब्रेंडन मैक्कुलम ने 'बैजबॉल' की गलत धारणा पर खुलकर बात की है। इंग्लैंड कोच का कहना है कि इसका गलत मतलब निकाल कर लोगों ने जिस तरह इंग्लैंड को अपमानित किया वो सही नहीं..

Brendon Mccullum
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Brendon Mccullum: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के हेड कोच ब्रेंडन मैक्कुलम ने हाल ही में एक पॉडकास्ट पर बात करते हुए 'बैजबॉल' शब्द को लेकर फैली गलतफहमियों पर काफी नाराजगी जताई है। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा है कि लोग इसे बस आंखें बंद करके बल्ला घुमाने और मैच के बाद बीयर पीने का एक तरीका समझते हैं जो कि पूरी तरह गलत है। यह सोच इंग्लैंड क्रिकेट और खिलाड़ियों की मेहनत का अपमान करती है। मैक्कुलम ने कहा कि बैजबॉल का असली मतलब खिलाड़ियों को खुलकर खेलने की छूट देना है ताकि वे दबाव में भी अपनी प्रतिभा दिखा सकें। 2022 से इंग्लैंड टेस्ट टीम के कोच बने मैक्कुलम ने बताया कि हम कभी मैच को हल्के में नहीं लेते और न ही युवा खिलाड़ियों के टैलेंट को दबते देखना चाहते है। ज्ञात हो कि वे खुद न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान रह चुके हैं और टेस्ट में 107 छक्के भी लगा चुके हैं।


2025 की शुरुआत में मैक्कुलम को व्हाइट बॉल टीम का कोच भी बनाया गया था लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी में ग्रुप स्टेज से बाहर होना उनके और टीम के लिए निराशाजनक रहा। फिर भी, वे टीम को सकारात्मक रखने पर ही हमेशा जोर देते हैं। पॉडकास्ट में उन्होंने कहा कि "मैं चाहता हूँ बैजबॉल से खिलाड़ी अपनी सोच में उलझने के बजाय स्वतंत्र होकर खेलें, जिससे टीम आगे बढ़े।" बताते चलें कि बेन स्टोक्स के साथ उनकी जोड़ी ने घरेलू पिचों को बल्लेबाजों के अनुकूल बनाया, जहां तेज रन बने, लेकिन ऑस्ट्रेलिया और भारत जैसे मजबूत विरोधियों के खिलाफ अभी भी उनके लिए कई चुनौतियां बाकी हैं। मैक्कुलम का मानना है कि अगर खिलाड़ी आलोचनाओं में फंसते रहेंगे तो टीम की प्रगति रुकेगी ही।


फिलहाल इंग्लैंड साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रहा है जो 10 सितंबर से शुरू हुई है। पहले मैच में कार्डिफ में बारिश ने खेल बाधित किया, जिसके बाद साउथ अफ्रीका ने 7.5 ओवर में 97/5 बनाए और इंग्लैंड को 5 ओवर में 69 रन का लक्ष्य दिया। लेकिन इंग्लैंड 54/5 पर ही सिमट गया और साउथ अफ्रीका ने 14 रनों से जीत हासिल की। दूसरे मैच में मैनचेस्टर में इंग्लैंड ने शानदार वापसी की, 20 ओवर में 304/2 ठोके और साउथ अफ्रीका को 146 रनों से हराया। अब तीसरा मैच 15 सितंबर को होगा, जहां इंग्लैंड सीरीज जीतने की कोशिश करेगी।