ब्रेकिंग
Bihar police : वर्दी, व्हाट्सऐप और ‘प्राइवेट फोटो’! SHO ने महिला सिपाही को वीडियो वायरल करने की दी धमकी , पूर्णिया पुलिस में मचा हड़कंप; अब DGP से हुई शिकायत विदेश में नौकरी का सपना होगा आसान! बिहार के युवाओं के लिए सरकार ने बनाया बड़ा प्लान, एजेंटों के चक्कर से भी मिलेगी राहत‘बात करने की तमीज सीखिए…’ विधायक प्रफुल्ल मांझी और हेडमास्टर के बीच तीखी बहस, Audio वायरलBihar News : 17 अगस्त से बिहार में बदल जाएगी जमीन-फ्लैट रजिस्ट्री! कागज से छुटकारा, डीड से स्टांप तक सब ऑनलाइनबिहार के मदरसों में अब AI और रोबोटिक्स की होगी पढ़ाई, 3,588 मदरसों के छात्रों को मिलेगा मुफ्त कौशल प्रशिक्षणBihar police : वर्दी, व्हाट्सऐप और ‘प्राइवेट फोटो’! SHO ने महिला सिपाही को वीडियो वायरल करने की दी धमकी , पूर्णिया पुलिस में मचा हड़कंप; अब DGP से हुई शिकायत विदेश में नौकरी का सपना होगा आसान! बिहार के युवाओं के लिए सरकार ने बनाया बड़ा प्लान, एजेंटों के चक्कर से भी मिलेगी राहत‘बात करने की तमीज सीखिए…’ विधायक प्रफुल्ल मांझी और हेडमास्टर के बीच तीखी बहस, Audio वायरलBihar News : 17 अगस्त से बिहार में बदल जाएगी जमीन-फ्लैट रजिस्ट्री! कागज से छुटकारा, डीड से स्टांप तक सब ऑनलाइनबिहार के मदरसों में अब AI और रोबोटिक्स की होगी पढ़ाई, 3,588 मदरसों के छात्रों को मिलेगा मुफ्त कौशल प्रशिक्षण

क्रिकेट का सबसे बड़ा युद्ध! भारत-पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला आज, जानें प्लेइंग XI और स्ट्रीमिंग डिटेल

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला 23 फरवरी को दुबई में खेला जाएगा। भारत सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए उतरेगा, जबकि पाकिस्तान के लिए यह करो या मरो का मुकाबला होगा।

ind vs pak
ind vs pak
© ind vs pak
User1
3 मिनट

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में क्रिकेट प्रेमियों का सबसे बड़ा इंतजार आज खत्म हो जाएगा, जब चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। यह महामुकाबला आज यानी 23 फरवरी को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत की निगाह जहां सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने पर होगी, वहीं पाकिस्तान के लिए यह करो या मरो का मुकाबला होगा।


भारत ने अपने पिछले मैच में बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर शानदार फॉर्म दिखाया था, जबकि पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के खिलाफ 60 रनों की करारी हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में पाकिस्तान को इस बड़े मैच में जीत की सख्त जरूरत होगी।


पाकिस्तान ने 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत को हराकर खिताब जीता था। इस बार भारतीय टीम उस हार का बदला लेने के इरादे से उतरेगी। रोहित शर्मा, विराट कोहली और शुभमन गिल जैसे स्टार बल्लेबाजों के साथ भारत की बल्लेबाजी मजबूत नजर आ रही है, जबकि पाकिस्तान अपनी धारदार गेंदबाजी से पलटवार करना चाहेगा।


भारत की संभावित टीम की बात करें तो इसमें रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव/वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा और मोहम्मद शमी शामिल हो सकते हैं। 


पाकिस्तान की संभावित टीम में बाबर आजम (कप्तान), इमाम-उल-हक, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान अली आगा, तैयब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ और अबरार अहमद शामिल हो सकते हैं। 


यह मैच आज दोपहर 2:30 बजे दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शुरू होगा। मैच का टॉस दोपहर 2 बजे होगा। वहीं, मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स और स्पोर्ट्स 18 टीवी चैनलों पर देखा जा सकेगा। वहीं, जियोहॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीमिंग मुफ्त में उपलब्ध है। 


भारत-पाकिस्तान वनडे रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच 135 मैच खेले गए हैं। जिसमें से भारत ने 57 और पाकिस्तान ने 73 जीते हैं। जबकि 5 मैच बिना किसी नतीजे के खत्म हुए हैं। चैंपियंस ट्रॉफी की बात करें तो दोनों टीमों के बीच खेले गए 5 मैचों में पाकिस्तान ने 3 बार और भारत ने 2 बार जीत हासिल की है।


इस महामुकाबले से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने शुभमन गिल को भारत का अगला सुपरस्टार करार देते हुए कहा कि यह युवा बल्लेबाज पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित हो सकता है।