ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Asia Cup Final: पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में अभिषेक शर्मा नही बल्कि यह बल्लेबाज दिलाएगा भारत को जीत, कपिल देव का बड़ा दावा

Asia Cup Final: एशिया कप 2025 फाइनल में भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर कपिल देव ने राय दी है। इस खिलाड़ी को बताया मैच विनर, पाकिस्तानी खिलाड़ियों के इशारों पर जताई नाराजगी..

Asia Cup Final
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Asia Cup Final: एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला आज दुबई में खेला जाएगा, जहां इस टूर्नामेंट में भारत का सामना पाकिस्तान से तीसरी बार होने वाला है। यह पहली बार है जब दोनों टीमें एशिया कप फाइनल में आमने-सामने होंगी। इस हाई-वोल्टेज मैच से पहले 1983 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान कपिल देव ने अपनी राय रखी है। एक शो में बातचीत के दौरान कपिल ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों के विवादास्पद इशारों पर नाराजगी जताई है और कहा है कि क्रिकेट को राजनीति से दूर रखना चाहिए। साथ ही, उन्होंने भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को फाइनल का हीरा बताया है और फ़ाइनल में उनके द्वारा बड़ा स्कोर बनाने की उम्मीद जताई है।


21 सितंबर को सुपर फोर मैच में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया था। उसी मैच में पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने भारतीय फैंस की ओर 'प्लेन क्रैश' जैसा इशारा किया था। वहीं, सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने अर्धशतक पूरा करने पर बल्ले से 'गन फायर' जैसा जश्न मनाया था। ICC ने इन हरकतों पर कार्रवाई की और रऊफ पर मैच फीस का 30% जुर्माना लगाया गया, जबकि फरहान को फटकार देकर छोड़ दिया।


इस पर कपिल देव ने कहा, "ऐसी छोटी-छोटी बातों को मुद्दा न बनाएं। मैच रेफरी को वार्निंग देनी चाहिए कि यह प्लेटफॉर्म व्यक्तिगत सोच के लिए नहीं है। खिलाड़ी कह सकते हैं कि उन्होंने देश के लिए ऐसा किया, लेकिन क्रिकेट पर फोकस करें।" उन्होंने आगे जोड़ा, "गन सेलिब्रेशन या प्लेन इशारा उनकी सोच दिखाता है, लेकिन मेरे पास ऐसी बातों के लिए समय नहीं। मैं क्रिकेट देखना चाहता हूं।"


कपिल देव ने पाकिस्तानी टीम की हरकतों को गलत बताते हुए कहा कि खिलाड़ियों को क्रिकेट पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने भारतीय टीम की तारीफ की, "भारत जैसी टीम कहीं नहीं। पिछले 20 सालों से हम ICC टूर्नामेंट्स में शानदार खेल रहे हैं। हमारे पास टैलेंट की भरमार है जो किसी और टीम के पास नहीं।" फाइनल में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन में शुभमन गिल के साथ अभिषेक शर्मा ओपनिंग करेंगे, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव मिडल ऑर्डर संभालेंगे।


कपिल ने गिल पर खास नजर रखी है और कहा, "गिल कुछ गलतियां कर रहे हैं मगर बड़ा प्लेयर वही है जो गलतियों से सीखे। उन्हें क्रिज पर रुककर समय देना होगा। अभिषेक 200 की स्ट्राइक रेट से खेल रहे हैं तो गिल भी तेजी में फंस जाते हैं। लेकिन यह उनका गेम है, विश्वास रखें। कोच उन्हें बता रहे होंगे। मुझे यकीन है, फाइनल में गिल जरूर बड़ा स्कोर करेंगे।"