ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Asia Cup 2025: एशिया कप को लेकर ACC का बड़ा फैसला, अब विनर को मिलेंगे इतने पैसे; इस तरह प्लेयर होंगे मालामाल

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 का आगाज आज, 9 सितंबर से होने जा रहा है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला अबू धाबी में खेला जाएगा। टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले एक बड़ी खबर सामने आई है जो सभी टीमों के लिए उत्साह बढ़ाने वाली है।

Asia Cup 2025
एशिया कप हॉकी 2025
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 का आगाज आज, 9 सितंबर से होने जा रहा है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला अबू धाबी में खेला जाएगा। यह मुकाबला अफगानिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग के बीच खेला जाएगा। इस बार कुल 8 टीमें एशिया कप में हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें दो ग्रुपों में बांटा गया है। ग्रुप-ए में भारत, पाकिस्तान, ओमान और यूएई शामिल हैं, जबकि ग्रुप-बी में गत विजेता श्रीलंका के साथ अफगानिस्तान, बांग्लादेश और हॉन्ग कॉन्ग की टीमें शामिल हैं।


टीम इंडिया अपना अभियान 10 सितंबर से शुरू करेगी, जबकि टूर्नामेंट का सबसे बहुप्रतीक्षित मुकाबला भारत बनाम पाकिस्तान होने वाला है। यह मुकाबला रविवार, 14 सितंबर को खेला जाएगा। फैंस इस महामुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 


टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले एक बड़ी खबर सामने आई है जो सभी टीमों के लिए उत्साह बढ़ाने वाली है। एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) ने एशिया कप 2025 की पुरस्कार राशि में उल्लेखनीय वृद्धि की है। पिछली बार, जब श्रीलंका ने 2022 में टी20 फॉर्मेट में एशिया कप जीता था, तो उन्हें लगभग 1.6 करोड़ की इनामी राशि मिली थी। वहीं, पाकिस्तान को उपविजेता बनने पर 79.66 लाख की राशि मिली थी। तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को लगभग 53 लाख और 39 लाख मिले थे।


वहीं इस बार की बात करें तो 2026 के आगामी T20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए एशियाई क्रिकेट परिषद ने पुरस्कार राशि में भारी इजाफा किया है। 2025 के एशिया कप विजेता को 2.6 करोड़ (लगभग 300,000 अमेरिकी डॉलर) की इनामी राशि दी जाएगी, जो 2022 की तुलना में 1 करोड़ अधिक है। उपविजेता टीम को 1.3 करोड़ की राशि मिलने की उम्मीद है।


इसके अलावा, टूर्नामेंट के अंत में "प्लेयर ऑफ द सीरीज" को भी सम्मानित किया जाएगा, जिसके लिए 12.5 लाख की इनामी राशि निर्धारित की गई है। यह कदम न केवल खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएगा, बल्कि प्रतिस्पर्धा को और रोमांचक बनाएगा।