ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

Ab De Villiers : “मेरा दिल हमेशा RCB के साथ रहेगा” – एबी डीविलियर्स ने IPL में लौटने के दिए संकेत

Ab De Villiers : दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्‍गज बल्‍लेबाज एबी डीविलियर्स ने आईपीएल 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) में लौटने के संकेत दिए हैं। उन्‍होंने भविष्‍य में आरसीबी के कोच या मेंटर की भूमिका निभाने की इच्‍छा व्‍यक्‍त की

ab de villiers
ab de villiers
© file photo
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Ab De Villiers : दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्‍गज बल्‍लेबाज एबी डीविलियर्स ने आईपीएल 2026 से पहले आपको नए रूप में नजर आ सकते है। उन्होंने आईपीएल के अगले सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) में लौटने के संकेत दिए हैं। उन्‍होंने भविष्‍य में आरसीबी के अंदर नई रूप में आने की इक्छा जाहिर की है। आइए जानते हैं यह क्या है ?


दरअसल,  दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्‍गज बल्‍लेबाज एबी डीविलियर्स ने आईपीएल 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) में लौटने के संकेत दिए हैं। उन्‍होंने भविष्‍य में आरसीबी के कोच या मेंटर की भूमिका निभाने की इच्‍छा व्‍यक्‍त की। उन्होंने कहा कि  आरसीबी के साथ उनका रिश्‍ता मजबूत है। अगर बेंगलुरु आधारित फ्रेंचाइजी को महसूस होता है कि टीम से जुड़ने के लिए एबी डीविलियर्स के लिए कोई भूमिका है, तो वो उसे अपनाने के लिए तैयार हैं।


इसके आगे डीविलियर्स ने बातचीत में कहा, 'मैं भविष्‍य में अलग भूमिका में आईपीएल में दोबारा जुड़ सकता हूं, लेकिन पेशेवर अंदाज में पूर्ण-कालिक समय के लिए जुड़ना मुश्किल है। मेरे हिसाब से वो दिन लद गए हैं। वो कहते हैं कि आप कभी नहीं कहते हैं। मेरा दिल आरसीबी के साथ है और हमेशा रहेगा। अगर फ्रेंचाइजी को लगा कि मेरे लिए कोच या मेंटर के रूप में कोई भूमिका है, जब मेरा समय सही होगा तो जरूर आरसीबी से जुडूंगा।'


जानकारी हो कि,एबी डीविलियर्स ने अपने आईपीएल करियर में कुल 184 मैच खेले, जिसमें 151.68 के स्‍ट्राइक रेट से 5162 रन बनाए। इसमें तीन शतक और 40 अर्धशतक शामिल हैं। 2022 में एबीडी को क्रिस गेल के साथ आरसीबी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया। इसके अलावा उनके नाम कई अन्य रिकॉर्ड भी दर्ज हैं। 


आपको बताते चलें कि, एबी डीविलियर्स ने आईपीएल में 157 मैच खेले, जिसमें 4522 रन बनाए। उनकी औसत 41.10 की रही जबकि स्‍ट्राइक रेट 158.33 का रहा। इस दौरान एबीडी ने आरसीबी के लिए दो शतक और 37 अर्धशतक जमाए।