बिहार के इस रेलखंड पर 31 अगस्त से 4 सितंबर तक कई ट्रेनें प्रभावित, 3 रद्द और 13 का बदला रूट; पढ़ लें जरूरी खबर
दोहरीकरण और नॉन-इंटरलॉकिंग के कारण 31 अगस्त से 4 सितंबर तक ट्रेन परिचालन प्रभावित रहेगा। 3 सवारी ट्रेनें रद्द रहेंगी, 13 एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग बदले जाएंगे, 7 ट्रेनें घंटों की देरी से चलेंगी और 4 ट्रेनों को रास्ते में नियंत्रित किया जाएगा।











