ब्रेकिंग
बिहार की छात्रा रागिनी ने CJI सूर्यकांत को बांधी राखी, सुप्रीम कोर्ट में आयोजित हुआ विशेष रक्षाबंधन समारोहबिहार में डबल मर्डर से सनसनी: बुजुर्ग दंपती की चाकू गोदकर हत्या, बदमाशों ने घर में घुसकर मौत के घाट उतारालोन दिलाने का झांसा देकर 2 दर्जन से ज्यादा महिलाओं से ठगी, आधार कार्ड पर लाखों का कर्ज लेकर आरोपी फरारBPSC TRE-4 को लेकर पटना में छात्रों का प्रदर्शन तेज, जेपी गोलंबर की बैरिकेडिंग तोड़कर डाकबंगला की ओर बढ़े‘विद्यार्थियों की हर बात सुनी जाए’, पटना में छात्रों के आंदोलन के बीच बीले सीएम सम्राट चौधरीबिहार की छात्रा रागिनी ने CJI सूर्यकांत को बांधी राखी, सुप्रीम कोर्ट में आयोजित हुआ विशेष रक्षाबंधन समारोहबिहार में डबल मर्डर से सनसनी: बुजुर्ग दंपती की चाकू गोदकर हत्या, बदमाशों ने घर में घुसकर मौत के घाट उतारालोन दिलाने का झांसा देकर 2 दर्जन से ज्यादा महिलाओं से ठगी, आधार कार्ड पर लाखों का कर्ज लेकर आरोपी फरारBPSC TRE-4 को लेकर पटना में छात्रों का प्रदर्शन तेज, जेपी गोलंबर की बैरिकेडिंग तोड़कर डाकबंगला की ओर बढ़े‘विद्यार्थियों की हर बात सुनी जाए’, पटना में छात्रों के आंदोलन के बीच बीले सीएम सम्राट चौधरी

बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: बुजुर्ग दंपती की चाकू गोदकर हत्या, बदमाशों ने घर में घुसकर मौत के घाट उतारा

Bihar Crime News: समस्तीपुर में घर में अकेले रह रहे बुजुर्ग दंपती की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह दूधवाले के पहुंचने पर घटना का खुलासा हुआ। पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ा तो दोनों के शव घर के अंदर मिले।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© File
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में सोमवार रात घर में अकेले रह रहे बुजुर्ग दंपती की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह दूधवाले के पहुंचने पर घटना का खुलासा हुआ। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसियों ने अनहोनी की आशंका में दरवाजा तोड़ा, जिसके बाद घर के अंदर दोनों के शव मिले।



घटना भरपुरा पटपारा वार्ड संख्या 11 की है। मृतकों की पहचान 70 वर्षीय बंगाली दास और उनकी 65 वर्षीय पत्नी धनमा देवी के रूप में हुई है। दोनों घर में अकेले रहते थे। उनके तीन बेटे राम विनोद, राम आशीष और राम सिंह रोजी-रोटी के लिए दूसरे राज्यों में मजदूरी करते हैं, जबकि दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है।



ग्रामीणों के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब सात बजे दूधवाला रोज की तरह बुजुर्ग दंपती के घर पहुंचा। काफी देर तक आवाज लगाने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद पड़ोसियों को संदेह हुआ और उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया।



घर के अंदर का दृश्य देखकर लोगों के होश उड़ गए। बंगाली दास का शव चौकी पर पड़ा था, जबकि उनकी पत्नी धनमा देवी की खून से लथपथ लाश फर्श पर मिली। दोनों के शरीर पर धारदार हथियार से हमले के गहरे जख्म थे। एक साथ दो हत्याओं की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।



घटना की सूचना मिलते ही विभूतिपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा, अपर थानाध्यक्ष शिवनारायण कुमार और एसआइ विशाल प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



डबल मर्डर के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। थानाध्यक्ष के अनुसार, आपसी रंजिश और लूटपाट समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हत्यारे रात में घर में किस रास्ते से दाखिल हुए और वारदात को अंजाम देने के बाद किस रास्ते से फरार हुए। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता