ब्रेकिंग
Bihar News: राजधानी, मगध और संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को झटका, सफर से पहले जरूर चेक करें ट्रेन का स्टेटस✦बिहार में अपराध पर CM सम्राट का बड़ा एक्शन! मुख्यमंत्री आवास पर हाईलेवल बैठक, DGP समेत सभी बड़े अधिकारी तलब✦शराब के नशे में डाकघर पहुंचा पोस्टमास्टर, ग्राहकों से की बदसलूकी; फिर जो हुआ... पहुंच गया जेल✦बिहार MLC चुनाव: आज NDA की महाबैठक, बागियों पर फैसला या 8 सीटों की जीत का बनेगा मास्टरप्लान? सम्राट चौधरी ने बुलाई बैठक✦लाखों की नौकरी छोड़ी, चार बार की कोशिश... फिर हासिल की UPSC में 69वीं रैंक, सासाराम की कमान संभालने वाली कौन हैं IAS प्रिया रानी?✦Bihar News: राजधानी, मगध और संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को झटका, सफर से पहले जरूर चेक करें ट्रेन का स्टेटस✦बिहार में अपराध पर CM सम्राट का बड़ा एक्शन! मुख्यमंत्री आवास पर हाईलेवल बैठक, DGP समेत सभी बड़े अधिकारी तलब✦शराब के नशे में डाकघर पहुंचा पोस्टमास्टर, ग्राहकों से की बदसलूकी; फिर जो हुआ... पहुंच गया जेल✦बिहार MLC चुनाव: आज NDA की महाबैठक, बागियों पर फैसला या 8 सीटों की जीत का बनेगा मास्टरप्लान? सम्राट चौधरी ने बुलाई बैठक✦लाखों की नौकरी छोड़ी, चार बार की कोशिश... फिर हासिल की UPSC में 69वीं रैंक, सासाराम की कमान संभालने वाली कौन हैं IAS प्रिया रानी?

सीएम ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश; मुख्यमंत्री की पहल पर खोले गए फरक्का बराज के सभी गेट

बिहार में बढ़ते गंगा जलस्तर और बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नवगछिया, राघोपुर दियारा, बेगूसराय और बख्तियारपुर समेत प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राहत-बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए।

Bihar Flood News
© Iprd
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Flood News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर एवं बाढ़ की स्थिति को देखते हुए विभिन्न प्रभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने नवगछिया राघोपुर दियारा, कोसी गंगा संगम क्षेत्र, बेगूसराय एवं बख्तियारपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण किया।



हवाई सर्वेक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने गंगा नदी एवं इसकी सहायक नदियों के जलस्तर, दियारा एवं निचले इलाकों में उत्पन्न स्थिति तथा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाए और संवेदनशील क्षेत्रों में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहे। प्रभावित लोगों तक भोजन, पेयजल, राहत सामग्री एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं समय पर पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।



हवाई सर्वेक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने भागलपुर एयरपोर्ट पर उच्च अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर बाढ़ की स्थिति, जलस्तर, राहत एवं बचाव कार्यों तथा प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासनिक तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि तेजी से पानी का दवाब कम हो रहा है। बहुत जल्द स्थिति में सुधार होगा। आपके द्वारा पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद फरक्का बराज के सभी गेट खोल दिये गये हैं।



मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी आपात स्थिति में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी रखी जाएं तथा राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा जलस्तर एवं बाढ़ की स्थिति में होने वाले किसी भी बदलाव की लगातार निगरानी करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अविलंब मरम्मती कार्य कराने तथा संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी का निर्देश दिया।



मुख्यमंत्री ने कहा कि जल संसाधन विभाग पूरी तरह मुस्तैद रहे और लगातार मॉनिटरिंग करते रहे। । बाढ़ की स्थिति में प्रभावितों को एस०ओ०पी० के अनुसार पूरी सहायता उपलब्ध कराते रहें। । राहत और बचाव कार्य पूरी मुस्तैदी और संवेदनशीलता के साथ करें।



हवाई सर्वेक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक, अभियान कुंदन कृष्णन, जल संसाधन विभाग के सचिव डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, भागलपुर के प्रमण्डलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, भागलपुर प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विवेक कुमार, भागलपुर की जिलाधिकारी अलंकृता पाण्डेय, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव सहित अन्य वरीय अधकारी मौजूद थे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता