ब्रेकिंग
बिहार में सुबह-सुबह भूकंप के झटके से हिली धरती, पटना-दरभंगा समेत कई जिलों में महसूस हुआ कंपन✦बिहार में फिलहाल नहीं पड़ेगी कड़ाके की ठंड! चक्रवात ने बदला मौसम का मिजाज, जानें अगले दो दिनों तक कैसा रहेगा हाल✦बिहार में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो और ट्रक की जोरदार टक्कर में 5 लोगों की मौत; 4 की हालत गंभीर✦यात्रीगण कृपया ध्यान दें... 1 दिसंबर से 3 महीने तक रद्द रहेंगी महानंदा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में शिक्षक-शिक्षिका का कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने दिए जांच के आदेश✦बिहार में सुबह-सुबह भूकंप के झटके से हिली धरती, पटना-दरभंगा समेत कई जिलों में महसूस हुआ कंपन✦बिहार में फिलहाल नहीं पड़ेगी कड़ाके की ठंड! चक्रवात ने बदला मौसम का मिजाज, जानें अगले दो दिनों तक कैसा रहेगा हाल✦बिहार में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो और ट्रक की जोरदार टक्कर में 5 लोगों की मौत; 4 की हालत गंभीर✦यात्रीगण कृपया ध्यान दें... 1 दिसंबर से 3 महीने तक रद्द रहेंगी महानंदा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में शिक्षक-शिक्षिका का कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने दिए जांच के आदेश

Bihar News: राजधानी, मगध और संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को झटका, सफर से पहले जरूर चेक करें ट्रेन का स्टेटस

Patna Delhi Train Cancelled: पटना से दिल्ली जाने वाली राजधानी, मगध और संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के अपडेट जानें। सफर से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक करें।

Bihar news
Bihar news
© Ai photo
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar News : दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनों को उनके शुरुआती स्टेशन से ही रद्द करने का फैसला लिया है। खासकर वे ट्रेनें प्रभावित हुई हैं, जिन्हें 10 अक्टूबर की सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच नई दिल्ली या हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचना था। पटना और आसपास के इलाकों से दिल्ली जाने वाली चार प्रमुख ट्रेनें रद्द की गई हैं। इसके अलावा बनारस, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और हरियाणा रूट की कई ट्रेनें भी प्रभावित हुई हैं।

बिहार से दिल्ली जाने वाली ट्रेनें

  • 12309 राजेंद्र नगर-नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस — 9 अक्टूबर शाम 7:10 बजे राजेंद्र नगर से रवाना होनी थी और 10 अक्टूबर सुबह 7:40 बजे नई दिल्ली पहुंचने का समय था।

  • 12393 राजेंद्र नगर-नई दिल्ली संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस — 9 अक्टूबर शाम 7:20 बजे रवाना होनी थी और 10 अक्टूबर सुबह 7:55 बजे नई दिल्ली पहुंचती।

  • 20801 इस्लामपुर-नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस — 9 अक्टूबर दोपहर 3:30 बजे रवाना होनी थी और 10 अक्टूबर दोपहर 12 बजे नई दिल्ली पहुंचने का समय था।

  • 22361 राजेंद्र नगर-नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस — 9 अक्टूबर शाम 7:50 बजे रवाना होनी थी और 10 अक्टूबर दोपहर 1:10 बजे नई दिल्ली पहुंचती।

बनारस से दिल्ली जाने वाली ट्रेनें

  • 12559 बनारस-नई दिल्ली शिवगंगा एक्सप्रेस — 9 अक्टूबर रात 10:15 बजे बनारस से रवाना होनी थी और 10 अक्टूबर सुबह 8:30 बजे नई दिल्ली पहुंचने का समय था।

  • 12581 बनारस-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस — 9 अक्टूबर रात 11:10 बजे रवाना होनी थी और 10 अक्टूबर सुबह 9:45 बजे नई दिल्ली पहुंचती।

हावड़ा और सियालदह राजधानी भी रद्द

पूर्वी रेलवे ने पश्चिम बंगाल से दिल्ली आने वाली दो राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों को भी रद्द किया है।

  • 12301 हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस

  • 12313 सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस

दोनों ट्रेनें 9 अक्टूबर को रवाना होने वाली थीं।

राजस्थान-हरियाणा रूट की ट्रेनें भी प्रभावित

रेलवे ने राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली के बीच चलने वाली कई ट्रेनों को भी रद्द किया है।

  • 15308 सिरसा-तिलक ब्रिज — 10 अक्टूबर को रद्द।

  • 12964 उदयपुर सिटी-हजरत निजामुद्दीन — 9 अक्टूबर को रद्द।

  • 12963 हजरत निजामुद्दीन-उदयपुर सिटी — 10 अक्टूबर को रद्द।

  • 14727 श्रीगंगानगर-तिलक ब्रिज — 9 अक्टूबर को रद्द।

  • 14738 तिलक ब्रिज-भिवानी — 10 अक्टूबर को रद्द।

  • 14737 भिवानी-तिलक ब्रिज — 10 अक्टूबर को रद्द।

  • 14728 तिलक ब्रिज-श्रीगंगानगर — 10 अक्टूबर को रद्द।

यात्रियों के लिए जरूरी सलाह

अगर आप 9 या 10 अक्टूबर को दिल्ली आने-जाने वाली ट्रेन से सफर करने वाले हैं, तो घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें। रेलवे ने यात्रियों को आधिकारिक माध्यमों से ट्रेन के संचालन की जानकारी लेने की सलाह दी है।

57 मेट्रो स्टेशन भी प्रभावित हो सकते हैं

प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में मेट्रो सेवाओं पर भी पाबंदियां लग सकती हैं। दिल्ली पुलिस ने डीएमआरसी से 10 अक्टूबर को 57 मेट्रो स्टेशनों को बंद रखने की सिफारिश की है। इनमें राजीव चौक, केंद्रीय सचिवालय, नई दिल्ली, पटेल चौक, जनपथ, मंडी हाउस, आईटीओ, दिल्ली गेट, खान मार्केट, कश्मीरी गेट, हौज खास, आईएनए और लाजपत नगर जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल हैं।

दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक 8 से 12 अक्टूबर के बीच केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की 221 कंपनियों की तैनाती को मंजूरी दी गई है। दिल्ली पुलिस को 110 अतिरिक्त कंपनियां भी उपलब्ध कराई गई हैं।सुरक्षा के लिए कई स्तरों पर बैरिकेडिंग, सीसीटीवी निगरानी और फेस रिकग्निशन सिस्टम का इस्तेमाल किए जाने की जानकारी है।