ब्रेकिंग
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का मंडराया खतरा, बिहार में भी बदलेगा मौसम का मिजाज; जानिए कैसा रहेगा असर✦बाइक की चाबी को लेकर खूनी विवाद, रेस्टोरेंट कैप्टन की हत्या; होटल के दो कर्मचारी गिरफ्तार✦Mokama By-Election : अनंत सिंह की विधायकी पर संकट, क्या मोकामा में फिर बजेगा चुनावी बिगुल?✦गुरुजी ही बन गए छात्रा के लवर! चोरी-छिपे चल रहा था इलू-इलू, अब हुआ ऐसा कांड कि उड़ गए होश✦Bihar News : ‘हम कभी टिकट मांगने नहीं गए, JDU ने हमेशा बुलाकर दिया’, अनंत सिंह के इस बयान से बिहार की सियासत में हलचल!✦बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का मंडराया खतरा, बिहार में भी बदलेगा मौसम का मिजाज; जानिए कैसा रहेगा असर✦बाइक की चाबी को लेकर खूनी विवाद, रेस्टोरेंट कैप्टन की हत्या; होटल के दो कर्मचारी गिरफ्तार✦Mokama By-Election : अनंत सिंह की विधायकी पर संकट, क्या मोकामा में फिर बजेगा चुनावी बिगुल?✦गुरुजी ही बन गए छात्रा के लवर! चोरी-छिपे चल रहा था इलू-इलू, अब हुआ ऐसा कांड कि उड़ गए होश✦Bihar News : ‘हम कभी टिकट मांगने नहीं गए, JDU ने हमेशा बुलाकर दिया’, अनंत सिंह के इस बयान से बिहार की सियासत में हलचल!

पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, डाकबंगला पर बैरिकेडिंग तोड़ने के बाद वाटर कैनन का इस्तेमाल

Patna Student Protest: पटना में विभिन्न छात्र संगठनों के प्रदर्शन के दौरान मंगलवार को जमकर बवाल हुआ। डाकबंगला चौराहे पर छात्रों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी, जिसके बाद पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

Patna Student Protest
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna Student Protest: पटना की सड़कों पर मंगलवार को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान जमकर बवाल हुआ। अलग-अलग छात्र संगठनों के प्रदर्शन को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस ने कई प्रमुख स्थानों पर बैरिकेडिंग की है, ताकि प्रदर्शनकारी छात्रों को लोकभवन और अन्य संवेदनशील इलाकों की ओर बढ़ने से रोका जा सके।



डाकबंगला चौराहे पर उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब प्रदर्शनकारी छात्रों ने पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी। इसके बाद छात्रों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया गया। 



बैरिकेडिंग पार कर आगे बढ़ने वाले कई छात्रों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए छात्रों को कोतवाली थाने ले जाया गया। मौके पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।



जेपी गोलंबर के पास भी पुलिस और छात्रों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। छात्र लगातार लोकभवन की ओर बढ़ने का प्रयास कर रहे थे, जबकि पुलिस उन्हें रोकने में जुटी रही। प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। 



नए सचिवालय के समीप बेली रोड के दोनों ओर छात्रों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए करीब एक दर्जन बालू लदे ट्रैक्टर खड़े किए गए हैं। पूरे इलाके में तनाव को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता